ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इन दिनों भोजपुरी बवाल रियलिटी शो काफी छाया हुआ है. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार मौजूद हैं. जैसे- पवन सिंह-निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी का नाम शामिल है.
हालांकि, इसी बीच एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस भोजपुरी बवाल शो में एक विवादित बयान दे दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. काजल ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि किसिंग सीन से इनकार करने पर एक्टर सेट छोड़कर चले गए थे. इतना ही नहीं निरहुआ ने भी तंज कसा है, जो नए शो के नए प्रोमो में तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं चला जादू, अब OTT पर किस्मत आजमाएगी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर क्या कहा?
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमों में एक्ट्रेस काजल कहती हुई नजर आती है, पवन जी का तो तुमको पता ही है. वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था. जबरदस्ती करवाया. लेकिन बाद में जब मैंने मना किया तो, वो (पवन सिंह) सेट छोड़कर चले गए थे. मैंने हमेशा सभी की रिस्पेक्ट की है. लेकिन कोई भी रिस्पेक्ट के लायक नहीं है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस पावर स्टार पवन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस नए एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट भी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
काजल ने आम्रपाली और निरहुआ पर कही ये बात
काजल राघवानी ने आम्रपाली का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनके बारे में कुछ बोल नहीं सकती. दिनेश जी की वजह से उन्होंने मुझे फिल्म से बाहर निकलवाया था. ये बात मुझे हमेशा याद रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि, पहले इंडस्ट्री चला ले फिर देश चलाए, तो ज्यादा अच्छा होगा. उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है… इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि क्या काजल की बातें शुरू करेंगी नए बवाल. आप इस शो भोजपुरी बवाल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines