भोजपुरी बवाल में पवन सिंह को लेकर काजल राघवानी का चौंकाने वाला खुलासा

भोजपुरी पावर स्टार पवन पर एक्ट्रेस काजल राघवानी का आरोप लगाते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ये कहती हुई नजर आ रही है कि किसिंग सीन से मना करने पर वो सेट छोड़कर चले गए थे. चलिए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में

Kajal Raghwani

Kajal Raghwani ने पवन सिंह को लेकर क्या बोला?

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इन दिनों भोजपुरी बवाल रियलिटी शो काफी छाया हुआ है. इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार मौजूद हैं. जैसे- पवन सिंह-निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी का नाम शामिल है.

विज्ञापन

हालांकि, इसी बीच एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस भोजपुरी बवाल शो में एक विवादित बयान दे दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. काजल ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि किसिंग सीन से इनकार करने पर एक्टर सेट छोड़कर चले गए थे. इतना ही नहीं निरहुआ ने भी तंज कसा है, जो नए शो के नए प्रोमो में तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर क्या कहा?

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमों में एक्ट्रेस काजल कहती हुई नजर आती है, पवन जी का तो तुमको पता ही है.  वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था. जबरदस्ती करवाया. लेकिन बाद में जब मैंने मना किया तो, वो (पवन सिंह) सेट छोड़कर चले गए थे. मैंने हमेशा सभी की रिस्पेक्ट की है. लेकिन कोई भी रिस्पेक्ट के लायक नहीं है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस पावर स्टार पवन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस नए एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट भी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

काजल ने आम्रपाली और निरहुआ पर कही ये बात

काजल राघवानी ने आम्रपाली का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनके बारे में कुछ बोल नहीं सकती. दिनेश जी की वजह से उन्होंने मुझे फिल्म से बाहर निकलवाया था. ये बात मुझे हमेशा याद रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि, पहले इंडस्ट्री चला ले फिर देश चलाए, तो ज्यादा अच्छा होगा. उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है… इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि क्या काजल की बातें शुरू करेंगी नए बवाल. आप इस शो भोजपुरी बवाल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ