Kailash Kher Replaced From Shah Rukh Khan Film: बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की आवाज कुछ ऐसी है जिसका जादू सभी पर चलता है। सिंगर अब तक बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। उनकी सुरों की पकड़ के आगे अच्छे-अच्छे सिंगर भी फीके पड़ते हैं। कैलाश ने अपने टैलेंट के दम से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। आज उनका म्यूजिक इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। लेकिन एक वक्त पर उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।
यह भी पढ़ें: इंडिया के हाईएस्ट पेड एक्टर बने Rajinikanth? फीस सुन Shah Rukh Khan और Salman को भी लगेगा झटका
सिंगर ने किया सनसनीखेज खुलासा
कैलाश खेर का ये सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने कड़ी मेहनत की, कई मुश्किलों को पार किया जिसके बाद आज वो इस मुकाम पर खड़े हैं। वहीं, अब सिंगर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का काला चिट्ठा खोलकर सबके सामने रख दिया है। कैलाश खेर ने अब कुछ ऐसा रिवील किया जो सालों से सबसे छिपा हुआ था। अब सिंगर ने सनसनीखेज खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 20 से ज्यादा भाषाओं में परफॉर्म करने वाले सिंगर कैलाश खेर ने अब अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं।
Image Credit : Google
शाहरुख की फिल्म से रिप्लेस किए गए कैलाश खेर
दरअसल, अब अपने एक इंटरव्यू में कैलाश खेर ने रिवील किया कि उन्हें शाहरुख खान की एक सुपरहिट फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 2003 में आई शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘चलते-चलते’ थी। इस फिल्म से अचानक उनका पत्ता काट दिया गया था। कैलाश ने बताया है कि उनके गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह से रिप्लेस कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के मेकर्स ने एक गाना गाने के लिए बुलाया था तो वो काफी खुश थे।
सीडी में नहीं था कैलाश खेर का नाम
कैलाश ने कहा, “मुझे एक गाना गाने के लिए बुलाया गया था जो अजीज मिर्जा की फिल्म चलते-चलते में जावेद अख्तर ने लिखा था। मैंने सोचा कि अगर इतना बड़ा डायरेक्टर मुझे बुला रहा है तो ये यूं ही नहीं होगा। वो मुझे गाना गाने के लिए बुला रहे होंगे। ये बड़े नाम हैं जो बुला रहे हैं। तो, मैं वहां गया और एक गाना गाया। गाना भी एकदम ऐसा कुश्ती वाला। इसे गाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। लेकिन जब फिल्म की पहली ऑडियो सीडी आई तो उसमें कैलाश खेर का नाम नहीं था। इसमें किसी और का नाम था। तभी मुझे पहला झटका लगा। मैंने सोचा, ‘बड़े आदमी भी छोटी हरकतें करते हैं।’ उन्होंने किसी और गायक से गाना गवाया।” सिंगर का कहना है कि ऐसी घटनाओं ने उन्हें सिखाया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा जुड़ाव नहीं रखना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines