Kabzaa Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी 'कब्जा' नहीं कर पाई फिल्म, जानें अब तक की कमाई

Kabzaa Box Office Collection Day 4

Kabzaa Box Office Collection Day 4

Kabzaa Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

विज्ञापन

उपेंद्र (Upendra) और किच्चा सुदीप (Kichha Sudeepa) स्टारर आर चंद्रू की कन्नड़ ड्रामा ‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) की ओपिनिंग बेहद सुस्त रही और वीकेंड में भी फिल्म कलेक्शन करने में नाकाम रही।

विज्ञापन

फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन

फिल्म के ओपनिंग डे की बात करें तो इसने 10.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ‘कब्ज़ा’ दूसरे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने के लिए लगी है, लेकिन असफल हो रही हैं। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 5.75 करोड़ रहा। वहीं, अगर इसके तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ‘कब्ज़ा’ ने तीसरे दिन 5. 35 करोड़ का बिजनेस किया।

विज्ञापन

चौथे दिन भी कलेक्शन करने में नाकाम ‘कब्जा’

इसके साथ ही फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली हैं। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार 20 मार्च को महज 3 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.45 करोड़ रुपये हो गया है।

पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है ‘कब्जा’

आर चंद्रू ने ही इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। साथ ही ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म एयरफोर्स के पायलट अर्केश्वरन उर्फ ​​अर्का की कहानी है, जो परिस्थितियों की वजह से एक खूंखार माफिया डॉन बन जाता है। इसके साथ ही फिल्म में शिवा राजकुमार ने धमाकेदार कैमियो प्ले किया है और देव गिल, सुधा, कबीर दूहन सिंह, कोटा श्रीनिवास राव, मुरली शर्मा और नवाब शाह भी अहम रोल में हैं।

विज्ञापन

मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम हो रही फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘कब्ज़ा’ से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम होती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म कितना कलेक्शन पर पाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ