Kaagaz 2 Trailer, Satish Kaushik: मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी उनकी यादें मौजूद हैं। बीते दिन सतीश की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ (Kaagaz 2) का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें एक्टर की आखिरी झलक देखने को मिल रही है। अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों के दिलों में सतीश की यादें फिर से ताजा हो गई हैं और सभी उनको याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘साउथ’ बन रहा ‘बॉलीवुड’ का सहारा! हिंदी सिनेमा क्यों कर रहा Tollywood का रुख?
अनिल कपूर ने किया शेयर
वीनस एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सतीश की आखिरी फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया, जिसमें सतीश का शानदार अभिनय एक बार फिर से लोगों के दिल को छू गया है। फैंस को अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा कि ये फिल्म बहुत ज्यादा स्पेशल है, मेरे वैरी डियर फ्रेंड की आखिरी फिल्म, आई फील लकी टू सी हिम परफॉर्म वन लास्ट टाइम…. ये सिर्फ मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशंस हैं….#Kaagaz2 का ट्रेलर रिलीज।
अनुपम खेर ने लिखी ये बात
इतना ही नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरे दोस्त #SatishKaushik के जुनूनी प्रोजेक्ट #Kaagaz2 का ट्रेलर पेश है, ये सिर्फ मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशंस हैं….#Kaagaz2 का ट्रेलर रिलीज, #Kaagaz2 1st. मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अब ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म को लेकर बन रहा बज
बता दें कि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अलावा उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर बज बनना शुरू हो गया है और इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। बता दें कि सतीश कौशिक के निधन के एक साल बाद इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। ये उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसमें वो पर्दे पर नजर आएंगे।
‘कागज’ का दूसरा पार्ट है ‘कागज 2’
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘कागज 2’ पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘कागज’ का दूसरा पार्ट है। फिल्म के पहले भाग को साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का अपार प्यार मिला था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट को भी रिलीज किया जा रहा है, ऐसे में बड़ा सवाल ये हैं कि फिल्म ‘कागज 2’ भी दर्शकों के दिलों को जीत पाएगी। हालांकि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक आखिरी बार नजर आने वाले हैं, तो फैंस एक्टर की आखिरी झलक पाने का मौका नहीं छोड़ेगे और इसलिए ये फिल्म और भी ज्यादा स्पेशल है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines