'साउथ' बन रहा 'बॉलीवुड' का सहारा! हिंदी सिनेमा क्यों कर रहा Tollywood का रुख?

Bollywood-Tollywood: आजकल साउथ सिनेमा का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। वहीं, हिंदी सिनेमा भी साउथ की ओर रुख कर रहा है।

Bollywood-Tollywood

Bollywood-Tollywood, Image Credit- News24

Bollywood-Tollywood, नैन्सी तोमर: ‘डूबते को तिनके का सहारा…………..’, क्या हिंदी सिनेमा के लिए ऐसा कहना गलत होगा, बिल्कुल नहीं। बीते कुछ टाइम से हिंदी सिनेमा साउथ की तरफ जा रहा है। कुछ टाइम से ऐसा लग रहा है कि मानों साउथ सिनेमा हिंदी सिनेमा को टेकओवर कर रहा है। साउथ की फिल्में ना सिर्फ हिट हो रही हैं बल्कि बॉलीवुड के भी सितारें उन्हीं फिल्मों में काम कर रहे हैं या करना चाहते हैं।

साउथ का जलवा

फिल्म आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा जैसी फिल्मों की सक्सेस तो किसी से छुपी नहीं हैं। इसके अलावा बीते साल रिलीज हुई जवान और एनिमल की सफलता भी हर किसी के सामने है। इससे ये तो साफ है कि साउथ का जलवा लोगों में कायम है। जवान में शाहरुख खान और एनिमल में रणवीर कपूर ने जो कमाल किया है, वो हर किसी के सिर चढ़ बोल रहा है। वहीं, अब बी-टाउन की हसीना भी साउथ के एक-दो नहीं बल्कि तीन बड़े पैन इंडिया स्टार्स के साथ काम करने के लिए तैयार है।

जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी जान्हवी कपूर

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की, जो देवरा के पहले पार्ट में जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में एंट्री करेगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी साउथ के मेगास्टार राम चरण और तमिल स्टार सूर्या के साथ भी काम करती नजर आएंगी। पिंकविला को एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि हिंदी सिनेमा की अदाकारा जान्हवी ने राम चरण के साथ आरसी 16 साइन की है। इसके अलावा जान्हवी कथित तौर पर सूर्या अभिनीत फिल्म कर्ण में द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी।

क्यों हिंदी सिनेमा साउथ की ओर बढ़ रहा?

ना सिर्फ जान्हवी कपूर बल्कि बी-टाउन के कई सितारे साउथ का रूख कर रहे हैं। ऐसे में ये सवाल उठना तो लाजमी है कि क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री हिंदी सिनेमा के लिए तिनके का काम कर रही हैं। आखिर क्यों हिंदी सिनेमा साउथ की ओर बढ़ रहा है। वहीं, अगर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो उसकी पकड़ बढ़ती जा रही है। साउथ की फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है और लोगों में इन फिल्मों के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

लोगों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का क्रेज

जब भी कोई साउथ की फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो उसको लेकर पहले से बज बनने लगता है। सोशल मीडिया पर भी उसकी चर्चा बढ़ जाती है और फिल्म का ट्रेलर ही उसका बज बना देता है। लोगों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बढ़ता क्रेज देख ये कहा जा सकता है कि हिंदी सिनेमा भी साउथ का रूख कर रहा है। हिंदी सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकार साउथ की फिल्मों में काम कर रहे हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो या रणबीर कपूर या फिर जान्हवी कपूर ही क्यों ना हो। हालांकि जान्हवी की आने वाली फिल्में बताएंगी कि उनका साउथ की तरफ जाना कितना सफल रहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ