हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थे K Rajan? जिन्होंने 85 साल की उम्र में की आत्महत्या; शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

K Rajan Death: साउथ इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर के राजन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी सेलेब्स प्रोड्यूसर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन
साउथ के फेमस फिल्ममेकर का हुआ निधन

K Rajan Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर फिल्ममेकर के राजन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्ममेकर ने नदी में कूदकर मौत को गले लगा लिया. इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे के राजन की मौत पर दुख जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं प्रोड्यूसर के परिवार के लोग भी इस दुखद खबर से पूरी तरह टूट गए हैं. पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

नदी में कूदकर दी जान

के राजन फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक बयानों के लिए काफी मशहूर थें. वो अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते थे. तमिल वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि के राजन ने चेन्नई के अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है. मौके पर पहुंचकर दमकल और बचाव दल ने के राजन के शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें: हीरो नहीं आईएएस बनना चाहता था ये एक्टर, फिर एक हादसे ने छीना स्टारडम, पहचाना?

विज्ञापन

सेलेब्स ने जताया शोक

मशहूर प्रोड्यूसर की मौत की खबर सुनते ही राजनेत्री और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘के राजन सर के निधन की खबर बेहद दुखद है. उनका यूं दुनिया छोड़ जाना फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति है. वे एक सम्मानित और बेबाक इंसान थे. वो सच कहने से कभी भी हिचकिचाते नहीं थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ इसके साथ ही जी धनंजय और आर सरथ कुमार ने भी प्रोड्यूसर के निधन पर शोक जताया है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जिस पर खर्च हुए 45 करोड़, 2 घंटे 5 मिनट की इस मूवी का नहीं हुआ 1 लाख भी कलेक्शन

विज्ञापन

कौन थे के राजन?

के राजन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर थे. उन्होंने 1983 में फिल्म ‘ब्रह्मचारिगल’ से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं अपने करियर में उन्होंने ‘डबल्स’, ‘अव्वल पावन’ और ‘निनैक्काथा नाळिल्लई’ जैसी कई फिल्मों को निर्माण किया और ऑडियंस को एंटरटेन किया. वो इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर भी काम कर चुके थे. उन्होंने ‘नम्मा ऊरु मारियम्मा’ और ‘उनार्चिगल’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola