बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जिस पर खर्च हुए 45 करोड़, 2 घंटे 5 मिनट की इस मूवी का नहीं हुआ 1 लाख भी कलेक्शन
Bollywood Super Flop Film: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म जिसे बनाने में करोड़ों खर्च हुए, लेकिन फिल्म अपने बजट का 1 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: May 17, 2026 17:12
Share :
The Lady Killer. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
---विज्ञापन---
Bollywood Super Flop Film: हिंदी सिनेमा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, फिर चाहे वो कम बजट की हो या फिर बड़े बजट की ही फिल्में क्यों ना हो? लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं. जी हां, कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप निकल जाती हैं, फिर चाहे वो मोटे बजट ही क्यों ना हो? आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
फिल्म 'द लेडी किलर'
हिंदी सिनेमा की सुपरफ्लॉप फिल्म की बात करें तो फिल्म 'द लेडी किलर' को बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म माना जाता है. ऐसा नहीं है कि इसके अलावा हिंदी सिनेमा की फिल्में फ्लॉप नहीं हुई, लेकिन अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ था और ये फिल्म फ्लॉप निकली थी.
https://www.youtube.com/watch?v=4Ler71yDWp4&t=12s
बजट और कलेक्शन
फिल्म 'द लेडी किलर' के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई मात्र 60,000 हजार रुपये के करीब ही हो सकी थी, जो कि इसके बजट का 1% भी नहीं है. फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी थी और मेकर्स का बुरा हाल हो गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल भाव नहीं दिया था.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी नैनीताल के एक छोटे शहर के प्लेबॉय (अर्जुन कपूर) की मुलाकात एक खतरनाक लड़की (भूमि पेडनेकर) से होती है और दोनों एक खतरनाक रोमांस और बदले की यात्रा पर निकल पड़ते हैं. वहीं, अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये ओटीटी पर भी नहीं आई.
कहां देखें?
जी हां, फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण किसी भी मशूहर OTT प्लेटफॉर्म ने इसे नहीं खरीदा था. हालांकि, बाद में निर्माताओं ने इसे टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मुफ्त में स्ट्रीम कर दिया था. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर देख सकते हैं.
Bollywood Super Flop Film: हिंदी सिनेमा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, फिर चाहे वो कम बजट की हो या फिर बड़े बजट की ही फिल्में क्यों ना हो? लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं. जी हां, कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरफ्लॉप निकल जाती हैं, फिर चाहे वो मोटे बजट ही क्यों ना हो? आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
फिल्म ‘द लेडी किलर’
हिंदी सिनेमा की सुपरफ्लॉप फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘द लेडी किलर’ को बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म माना जाता है. ऐसा नहीं है कि इसके अलावा हिंदी सिनेमा की फिल्में फ्लॉप नहीं हुई, लेकिन अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ था और ये फिल्म फ्लॉप निकली थी.
---विज्ञापन---
बजट और कलेक्शन
फिल्म ‘द लेडी किलर’ के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई मात्र 60,000 हजार रुपये के करीब ही हो सकी थी, जो कि इसके बजट का 1% भी नहीं है. फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी थी और मेकर्स का बुरा हाल हो गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल भाव नहीं दिया था.