हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

32 साल के एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, K-Drama देखने वाले फैंस को लगा सदमा

K-Drama Actor Park Min-Jae Death at 32: के-ड्रामा देखने वाले फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल महज 32 साल की उम्र में एक्टर का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है।

विज्ञापन
K-Drama Actor Dies At 32

K-Drama Actor Park Min-Jae Death at 32: साउथ कोरिया के उभरते हुए के-ड्रामा एक्टर पार्क मिन जे के निधन की खबर ने पूरी मनोरंजन दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। 2 दिसंबर 2024 को उनकी एजेंसी बिग टाइटल और के-मीडिया रिपोर्ट्स ने उनके निधन की सूचना दी। ये खबर जैसे ही सामने आई, हर किसी को गहरा सदमा पहुंचा। पार्क मिन जे ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में नाम कमाया था। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं।

एक्टर की एजेंसी ने निधन की खबर दी

बिग टाइटल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पार्क मिन जे, जिन्हें अभिनय से बेहद प्यार था और हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करते थे। वो अब हमें छोड़कर चले गए हैं। हम उनके प्रति आप सभी द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। हालांकि हम उन्हें अब अभिनय करते हुए नहीं देख पाएंगे, लेकिन हम उन्हें हमेशा बिग टाइटल के अभिनेता के तौर पर गर्व के साथ याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

पार्क मिन जे की असामयिक मृत्यु का कारण

पार्क मिन जे की असामयिक मृत्यु के बारे में खबरें 2 दिसंबर को सामने आईं। उनके निधन से जुड़ी जानकारी में ये सामने आया कि 29 नवंबर 2024 को कार्डियक अरेस्ट के चलते एक्टर का चीन में निधन हो गया। अभिनेता का अंतिम संस्कार 4 दिसंबर को सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल में होगा और वहां एक शोकसभा भी आयोजित की जाएगी। उनके परिवार और दोस्तों के लिए ये एक बुरा सदमा है।

पार्क मिन जे को करीबियों ने किया याद

पार्क मिन जे के छोटे भाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरा प्रिय भाई अब आराम करने के लिए चला गया है। मैं चाहता हूं कि जितने लोग हो सकें, वो मेरे भाई को याद करें। कृपया समझें कि मैं व्यक्तिगत रूप से सब से संपर्क नहीं कर सकता।’

इसके अलावा बिग टाइटल की सीईओ ह्वांग जु हे ने भी सोशल मीडिया पर अपने गहरे दुख को जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘वो लड़का जिसने कहा था कि वो चीन के बाद एक महीने के सफर पर जाएगा, अब एक बहुत लंबी यात्रा पर चला गया है। ये अचानक हुआ और बेहद चौंकाने वाला था… परिवार के लिए ये अपार दुख का समय है।’

पार्क मिन जे की फिल्मी यात्रा

पार्क मिन जे का करियर अभी बहुत छोटा था, लेकिन उन्होंने कई प्रमुख के-ड्रामा में योगदान दिया था। उनकी अभिनय यात्रा में ‘टुमॉरो’, ‘लिटल वुमन’, ‘कॉल इट लव’, ‘द कोरिया-खितान वॉर’, ‘मि. ली’ और ‘बो-रा! डेबोरा’ जैसी चर्चित ड्रामाओं में अहम भूमिकाएं शामिल थीं। वो अभी भी लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने के रास्ते पर थे और उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी इसकी गवाही देता था, जिसमें उनके 2,005 फॉलोअर्स थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग एविक्शन, दो कंटेस्टेंट्स के बीच धक्का-मुक्की, Rajat Dalal होंगे बाहर?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें