---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग एविक्शन, दो कंटेस्टेंट्स के बीच धक्का-मुक्की, Rajat Dalal होंगे बाहर?

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Shocking Eviction: 'बिग बॉस 18' में नया टाइम गॉड बनाने के टास्क में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है। दो कंटेस्टेंट्स के बीच अब धक्का-मुक्की भी की गई है।

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Shocking Eviction: ‘बिग बॉस 18’ के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और एक्शन देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है। शो में एक दूसरे को भाई-भाई कहने वाले दिग्विजय राठी और रजत दलाल का भाईचारा भी अब पूरी तरह से खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। जी हां अब नए टास्क में दोनों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली है, जिससे घर का माहौल गरमा गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या कुछ हुआ है नए ‘टाइम गॉड’ टास्क में।

---विज्ञापन---

रजत दलाल ने दिग्विजय को मारा धक्का 

घर में नया टाइम गॉड बनाने का टास्क हुआ जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने मर्जी के कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर सकते थे। ऐसे में कंटेसंटेंट्स की असली गेम भी एक-दूसरे के सामने आ गई। दरअसल टास्क के मुताबिक वील के घूमने पर जिस एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आएगा उसे मौका मिलेगा नया टाइम गॉड बनने का। ऐसे में सबसे पहले वील विवियन के नाम पर जा रुका। अब उनके सपोर्ट में जो घरवाले हैं उन्हें ब्लॉक्स खड़े करने हैं और जो खिलाफ हैं उन्हें ब्लॉक्स गिराने हैं।

---विज्ञापन---

इसी टास्क के दौरान दिग्विजय राठी जब अपने ब्लॉक्स खडे़ कर रहे थे तो पीछे से रजत दलाल ने आकर ब्लॉक्स गिराना शुरू कर दिया। इसके बाद दिग्विजय राठी को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी रजत दलाल पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जोर से धक्का मार दिया। इसके बाद दिग्विजय राठी को भी गुस्सा आ गया।

---विज्ञापन---

दिग्विजय-रजत में हुई धक्का-मुक्की

इसके बाद रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच जमकर बवाल हुआ। पूरा घर इन दोनों को अलग करने के लिए बीच में आ गया। दिलचस्प बात ये है कि दोनों एक दूसरे को शो में भाई-भाई कहते थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों का भाईचारा खत्म हो गया है।

रजत दलाल का होगा एविक्शन?

अब सवाल ये उठता है कि रजत दलाल और दिग्विजय राठी का ये मुद्दा कितना बड़ा बनता है। अगर ये ज्यादा बढ़ाया गया तो फिर रजत दलाल के घर जाने का खतरा भी बन सकता है। ऐसा हो सकता है कि धक्का मारने के चलते बिग बॉस रजत को शो से बेघर कर दें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vijay Sethupathi की फिल्म ने रचा इतिहास, रजनीकांत की 2.0 को किया पीछे

First published on: Dec 03, 2024 08:42 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola