Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक पवन और ज्योति की चर्चा सुनने मिल जाती है. इन दिनों ज्योति सिंह चुनावी प्रचार में बिजी हैं. ज्योति सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इस बीच अब ज्योति ने फिर से पवन सिंह पर तंज कस दिया है.
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कसा तंज
दरअसल, हाल ही में ज्योति सिंह ने लल्लनटॉप से बात की. इस दौरान ज्योति सिंह ने कहा कि वो 20 साल से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करते आए हैं, 20 साल में उन्हें टिकट नहीं मिला, तो फिर लोग मुझे कैसे टारगेट कर सकते हैं? ज्योति ने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि आपकी शादी हुई और आपने नाम कर लिया, तो बदनाम किसकी वजह से हूं?
क्या बोलीं ज्योति सिंह?
ज्योति ने अपनी बात को जारी रखा और आगे कहा कि उनकी तरफ से वो डेट पर आते नहीं है और वहां भी वो अपना पॉवर दिखाते हैं. मीडिया से, समाज से या फिर लोगों से, सवाल कभी पवन सिंह से क्यों नहीं होता है? हमेशा कटघरे में एक औरत क्यों होती है? ज्योति ने कहा कि बुरा मुझे भी लगता है, मैं जिंदा हूं, तो समाज मेरे बारे में क्यों उनसे सवाल नहीं करता?
इतना ही प्यार था तो तीन महीने में वो मर क्यों गईं?- ज्योति
ज्योति ने कहा कि कभी पवन सिंह मेरे बारे में जवाब क्यों नहीं देते हैं? हमेशा वो नीलम जी का ही जिक्र क्यों करते हैं? और नीलम जी से इतना ही प्यार था तो तीन महीने में वो मर क्यों गईं? पवन जी मेरे पति हैं और अगर मैं आज भी उनके पास जाकर रहती हूं और अगर मैं उन्हें करने बोलूं तो उन्हें करना ही पड़ेगा क्योंकि हमारा तलाक नहीं हुआ है.
काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं ज्योति सिंह
गौरतलब है कि ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं. ज्योति चुनावी प्रचार भी कर रही हैं और इस दौरान के कई वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं. इसके अलावा ज्योति ने जनता से मदद भी मांगी है.
यह भी पढ़ें- ‘खुलेआम मेरा अनादर…’, Akshara Singh ने खेसारी लाल यादव पर कसा तंज
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines