'खुलेआम मेरा अनादर…', Akshara Singh ने खेसारी लाल यादव पर कसा तंज

Akshara Singh: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. राजनीति और सिनेमा के सितारे इस बार चुनावी मैदान में हैं. भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. सभी इस वक्त चुनाव प्रचार में बिजी भी चल रहे हैं.

Akshara Singh, Khesari lal yadav

Akshara Singh, Khesari lal yadav. image credit- social media

Akshara Singh: बिहार में चुनावी माहौल गरम है. कई भोजपुरी स्टार्स भी चुनावी मैदान में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सितारों की चर्चा हो रही है. इस बीच अब अक्षरा सिंह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं. अपने इस बयान में अक्षरा ने खेसारी लाल यादव पर तंज कसा है. एक्ट्रेस अपने बयान में खेसारी पर जमकर बरसी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर अक्षरा ने ऐसा क्या कहा है?

अक्षरा सिंह ने खेसारी पर साधा निशाना

एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षरा सिंह ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि खेसारी लाल उनका खुलेआम अनादर करते हैं, ऐसे में हम कहां उन्हें सपोर्ट करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, अक्षरा ने अपने बयान में आगे कहा कि इंसानियत के नाते हम बस ये कहेंगे कि हमारी इंडस्ट्री के लोग हैं, वो भी आगे बढ़ें. अब अक्षरा अपने इस बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

इसके आगे अक्षरा ने खेसारी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कोई भी महिलाओं के सम्मान की बात करता है, तो हर किसी को एक नजर से देखना चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक महिला को तुच्छ बताकर दूसरी की तारीफ कर दी जाए. अक्षरा ने कहा कि पहले वो (खेसारी) इस तरह के इंसान नहीं थे, लेकिन अब पता नहीं वो क्या-क्या कहते हैं?

ज्योति सिंह का किया सपोर्ट

इसके अलावा अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर भी बात की. अक्षरा ने कहा कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं और ये बहुत ही अच्छी बात है. मैं भी एक महिला हूं और मैं चाहती हूं कि वो आगे बढ़ें. अक्षरा ने आगे कहा कि ज्योति जो कर रही है खुद के दम पर कर रही है और कोई किसी की जर्नी को नहीं जानता है.

छठ पूजा में बिजी हैं अक्षरा

अक्षरा ने कहा कि मैं ज्योति के सपोर्ट में हूं और मैं चाहती हूं कि उनकी जीत हो. बता दें कि इन दिनों अक्षरा सिंह छठ पूजा में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर अक्षरा की फोटोज सामने आई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ