हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इन दिनों खबरों के बाजार में छाई हुई है। ज्योति से जुड़े हर अपडेट पर लोगों के नजरें हैं और लोग उसके बारे में हर एक चीज जानना चाहते हैं। इस बीच अब ज्योति को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें ज्योति उस शख्स के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें शख्स केक लेकर पाकिस्तान एम्बेसी में गया था। आइए जानते हैं पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में ज्योति एक ऐसे शख्स के साथ नजर आ रही है, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के ठीक दो दिन बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी में केक लाते हुए देखा गया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस बीच अब एक और फोटो सामने आई है, जिसमें गिरफ्तार यूट्यूबर उसी व्यक्ति के साथ दिख रही है। यह भी जानकारी है कि पाकिस्तान में ट्रैवल के दौरान ज्योति ने एक पार्टी का वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें वह उस व्यक्ति से मिलती हुई दिख रही थी, जो केक लेकर पाक एम्बेसी में जा रहा था।
पुलिस कर रही कार्रवाई
भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने देशभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के चलते यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी पुलिस ने पाकिस्तान के साथ मिलकर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, अगर उस वीडियो की बात करें जिसमें शख्स पाक एम्बेसी में केक लेकर जा रहा था, तो ये कथित वीडियो 24 अप्रैल को नई दिल्ली पाक एम्बेसी का बताया जा रहा है।
पाक एम्बेसी में केक लेकर गया शख्स
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दो दिन बाद इस शख्स को पाक एम्बेसी में केक लेकर जाते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्रकार उस शख्स से पूछ रहे हैं कि वह क्यों आया है और वह किस जश्न के लिए केक लेकर आया है? भूरे रंग का पठानी सूट पहने दाढ़ी वाले व्यक्ति ने जवाब देने से इनकार कर दिया और बिना किसी सफाई के अंदर चला गया।
यह भी पढ़ें- ‘दुनिया से सबको अकेले…’, RJ Mahvash ने ये क्या कहा? पोस्ट में लिख डाली दिल की बात
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
1 hr agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
2 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
2 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
5 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
20 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
21 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
21 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
21 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines