'दुनिया से सबको अकेले...', RJ Mahvash ने ये क्या कहा? पोस्ट में लिख डाली दिल की बात

आरजे महवश किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिन से महवश की तबीयत खराब चल रही है और वो अस्पताल में एडमिट हैं। हालांकि, अब महवश ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है।

RJ Mahvash

आरजे महवश को हुआ था डेंगू।

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि, बीते कई दिन से आरजे हॉस्पिटल में थे और उनका डेंगू का इलाज चल रहा था। आरजे को डेंगू हुआ था इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। अब महवश ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि क्या वो अभी भी अस्पताल में हैं या डिस्चार्ज हो गई हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

महवश ने शेयर किया पोस्ट

महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आरजे ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फाइनली डिस्चार्ज डे, उम्मीद है कि मुझे अब वापस अस्पताल नहीं आना होगा, उम्मीद है कि कोई भी वापस नहीं आएगा। बस घर जाना चाहती हूं और अब शांति से ठीक होना चाहती हूं।

विज्ञापन
RJ Mahvash

आरजे महवश ने शेयर किया पोस्ट।

‘प्यार, पैसा, प्रोफिट’ को लेकर चर्चा में महवश

महवश ने आगे लिखा कि एक बात और समझ में आ गई कि कुछ हो जाए, दुनिया से जाना तो सबको अकेले ही है। गौरतलब है कि कई दिन से महवश बीमार चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने समय-समय पर अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। उम्मीद है कि वो जल्दी ही रिकवर कर लेंगी और फिर से पहले की तरह ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा अगर आरजे की बात करें तो महवश अपनी सीरीज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

विज्ञापन

चहल संग उड़ चुकी हैं डेटिंग रूमर्स

जी हां, हाल ही में महवश की सीरीज ‘प्यार, पैसा, प्रोफिट’ रिलीज हुई है। लोगों को ये सीरीज खूब पसंद आ रही है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जी हां, यूजी चहल संग कई बार महवश का नाम जोड़ा जा चुका है और रह-रहकर दोनों को लेकर अफवाह उड़ती रहती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ