हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दावत, दानिश और Jyoti Malhotra... क्या है लव स्टोरी के पीछे की इनसाइड स्टोरी?

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस में अब एक और नया मोड़ आया है और ये सवाल उठ रहा है कि आखिर दानिश ने ज्योति को ही क्यों फंसाया?

विज्ञापन
शादीशुदा दानिश ने ज्योति को क्यों फंसाया?

हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर नए-नए राज खुल रहे हैं। हर कोई ज्योति से जुड़ा हर अपडेट जानना चाहता है। इस बीच अब ये बड़ा सवाल है कि दानिश ने शादीशुदा होने के बाद भी ज्योति को अपने चुंगल में क्यों फंसाया? आखिर इन दोनों की लव स्टोरी की इनसाइड स्टोरी क्या है? आइए जानते हैं ज्योति केस का ये अपडेट…

शादीशुदा दानिश ने ज्योति को क्यों फंसाया?

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा ने दुश्मन का साथ दिया और कई गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं। ज्योति अभी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन लोगों के जहन में ये सवाल है कि आखिर दानिश ने ज्योति को ही क्यों फंसाया गया। जांच में पता चला है कि नई दिल्ली स्थित पाक एम्बेसी में काम करने वाला दानिश, ज्योति के जरिए भारत की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजना चाहता था और इस मामले में ISI की भूमिका भी सामने आई है।

पाकिस्तान को एक्सप्लोर करने की चाह

जब ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी गई, तो दानिश से मिली और इस दौरान ही दानिश की नजर में ज्योति आ गई। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बढ़ता गया और बात इतनी आगे जा पहुंची कि ज्योति अपने देश से ही गद्दारी कर बैठी। इसके बाद दानिश ने ज्योति को शहजाद नाम के शख्स से मिलवाया, जो खुद ISI का एजेंट है और अब पकड़ा जा चुका है। शहजाद आईएसआई के लिए काम करता है और उसके लिए भर्तियां भी करवा चुका है। ज्योति की पाकिस्तान को एक्सप्लोर करने की ख्वाहिश आज उसे सलाखों के पीछे तक ले गई।

विज्ञापन

दानिश ने अपनी वाइफ से ज्योति को मिलवाया

दानिश इस साजिश में कहीं ना कहीं मात खा गया क्योंकि उसने एक पार्टी के दौरान ज्योति को अपनी वाइफ से भी मिलवाया था। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो मौजूद है जिसमें दानिश और ज्योति एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं और इस वीडियो में दानिश ने ज्योति को अपनी वाइफ से भी मिलवाया।

दानिश और ज्योति का रिश्ता

दानिश का ज्योति को अपनी वाइफ से मिलवाना और फिर उसके साथ किसी भी तरह का निजी रिश्ता रखना ये चीख-चीखकर कह रहा है कि दानिश ने किसी और वजह से ज्योति को अपने चंगुल में फंसाया है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि ये मामला अब आगे क्या मोड़ लेता है और ज्योति की जिंदगी उसे कहां लेकर जाती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Tiger Shroff ने बजाई फैशन की बैंड, लड़की का टॉप पहन किया डांस, हुए ट्रोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola