Jyoti Chandekar Death: फेमस मराठी एक्ट्रेस ज्योति चंदेकर अब हमारे बीच नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने 69 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्ट्रेस ज्योति के निधन से मराठी इंडस्ट्री में भी मातम छाया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन-चार दिनों से एक्ट्रेस का पुणे में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही स्टार प्रवाह चैनल ने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस श्रद्धांजलि देकर दुख जता रहे हैं। चलिए जानते हैं ज्योति चंदेकर कौन थीं और वो किन-किन सीरियल्स और मूवीज में नजर आ चुकी हैं?
यह भी पढ़ें: नहीं रहीं मराठी एक्ट्रेस Jyoti Chandekar, दिग्गज अभिनेत्री ने 68 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
12 साल की उम्र में करियर की शुरुआत
टीवी के फेमस मराठी सीरियल ‘थरल तार मैग’ में ‘पूर्णा आजी’ के रोल से घर-घर में फेमस हुईं ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। जब वो 12 साल की थीं तभी से एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ एक्ट्रेस मराठी फिल्मों में भी अपना नाम बना चुकी हैं। वो मराठी सिनेमा का जाना-माना चेहरा थीं।
200 से ज्यादा जीते अवॉर्ड्स
एक्ट्रेस को अपनी एक्टिंग के लिए 200 से ज्यादा अवॉर्ड्स मिल चुके थे। वहीं एक्ट्रेस ने मराठी फिल्म ‘पुलावत’, ‘सलाम’, ‘ढोलकी’ और ‘संजपर्व’ में अहम भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके साथ ही उन्होंने साल 2016 में ‘आई गुरु’, 2015 में ‘आई ढोलकी’, 2011 में ‘आई टीचा उम्बर्था’ और ‘पौलाट’ में नजर आ चुकी थीं। ये मूवीज उनके जीवन की उपलब्धियां हैं जो उनके जाने के बाद भी फैंस देखेंगे। फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस ने तू सौभाग्यवती हो’ और ‘थरल तार मैग’ जैसे सीरियल में अपनी अलग पहचान से लोगों का दिल जीता था।
फैंस को पसंद थी मां-बेटी की जोड़ी
बता दें ज्योति चंदेकर एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित की मां भी थीं। साल 2015 में दोनों मां-बेटी को अपने किरदारों के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है। ज्योति ने अपनी बेटी की फिल्म ‘टीचा उम्बर्था’ में उनकी सास का रोल निभाया था। मां-बेटी की ये जोड़ी ऑडियंस के दिल पर छा गई थी। अब एक्ट्रेस के निधन पर फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के फैंस भी काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Private Secretary एक्ट्रेस का हुआ निधन, बेटे ने फैन्स को दी बुरी खबर
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines