Justin And Hailey Welcome Baby Boy: फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी हैली बीबर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जस्टिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बॉय की एक झलक दिखाते हुए बच्चे का नाम भी बता दिया है। इस गुड न्यूज के बाहर आते ही कपल के फैंस उन्हें बधाई देना शुरू कर चुके हैं। बता दें कि जस्टिन बीबर पिछले महीने की शुरुआत में ही इंडिया आए थे और उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग सेरेमनी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि प्रेग्नेंट वाइफ को अकेला छोड़कर इंडिया आने के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
सोशल मीडिया पर दिखाई झलक
बता दें कि सिंगर जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पहले बच्चे के आगमन की खबर शेयर की है। सिंगर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘घर में स्वागत है जैक ब्लूज बीबर।’ बता दें कि जस्टिन और हैली बीबर ने अपने बेबी बॉय का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में मेंशन किया है। इसके अलावा पोस्ट में दोनों ने बेबी बॉय के नन्हें पैर की एक झलक भी दिखाई है।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya क्यों हुए अलग? करीबी ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
फैंस कपल को दे रहे बधाई
जस्टिन बीबर के पोस्ट शेयर करते ही उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं और कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आपको बहुत बहुत बधाई हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वागत है नन्हें जैक ब्लूज बीबर।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं आपसे प्यार करता हूं। आपके आने से बहुत एक्साइटेड हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।’ इस तरह से यूजर्स जस्टिन बीबर की पोस्ट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
साल 2018 में रचाई थी शादी
बता दें कि जस्टिन बीबर और हैली बीबर बचपन से एक-दूसरे के खास दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2018 में दोनों ने साउथ कैरोलिना में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली थी। हेली ने शादी के 6 साल बाद इस कपल ने इस साल मई में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद से फैंस दोनों के बच्चे का बेसब्री से स्वागत कर रहे थे। अब जब कपल के घर बेटे का जन्म हो गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines