Juhi Chawla: सिनेमा से जुड़े हर एक कलाकार को खूब मेहनत करनी पड़ती है। फिर चाहे वो मेल एक्टर हो या फीमेल ही क्यों ना हो। एक्शन हो या कॉमेडी, रोमांस हो या हॉरर… किसी भी तरह के सीन को शूट करने के लिए बहुत ध्यान देना पड़ता है और हर एक छोटी चीज पर नजर रखी जाती है। आज हम आपको अभिनेत्री जूही चावला से जुड़े एक किस्से का बारे में बता रहे हैं। एक सीन ऐसा भी था, जिसे शूट करते हुए एक्ट्रेस की जान जा सकती थी। आइए जानते हैं इसके बारे में…
जूही चावला ने खुद किया खुलासा
दरअसल, जूही चावला ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुद इस बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे एक चूक के चलते उनकी गर्दन कट सकती थी। जूही ने बताया कि ये किस्सा फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ से जुड़ा हुआ है। साल 2022 में जूही ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म का क्लाईमैक्स सीन शूट करना था और इसके लिए मुझे गुंडो को चकमा देकर छिपना था।
सनी देओल भी थे साथ
जूही ने बताया कि इस दौरान सनी देओल को भी ये सीन करना था और हम दोनों महालक्ष्मी यार्ड में रेलवे ट्रैक के नीचे तीन फीट गहरे ट्रेंच में छिप जाते हैं। इसके बाद सीन में एक हाई स्पीड ट्रेन को हम दोनों के ऊपर से जाना होता है और वो ऐसा वक्त था कि अगर हम दोनों में से कोई भी उस वक्त एक इंच भी हिलता तो कुछ भी हो सकता था और मेरी गर्दन कट सकती थी।
मैं दोबारा नहीं करती- जूही
हालांकि इस दौरान सनी मेरे साथ थे, तो मैंने उन्हें कसकर पकड़ लिया था और सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था। इतना ही नहीं अगर ये सीन मुझे फिर से करने के लिए कहा जाता, तो मैं इसे दोबारा नहीं करती। इस फिल्म की खूब तारीफ भी हुई थी और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था। इसके अलावा फिल्म में सनी और जूही की जोड़ी को भी खूब प्यार मिला था।
लोगों को पसंद आई थी फिल्म
इस फिल्म में कमाल का एक्शन और इसके सुपरहिट गानों की वजह से भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। साथ ही फिल्म का क्लाईमैक्स भी लोगों को खूब पसंद आया था। इसके अलावा अगर जूही की बात करें तो जूही चावला ने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं और वो हिट भी रही हैं।
यह भी पढ़ें- हर रोज करते थे फोन पर बात, फिर क्यों लैटर लिखती थीं Sonu Sood की मां? एक्टर ने बताई वजह
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines