Juhi Chawla Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी और टॉप एक्ट्रेसेस में से एख जूही चावला (Juhi Chawla) ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। 80 और 90 के दशक में जूही चावला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। साल 1984 में मिस इंडिया रहीं जूही चावला आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। अंबाला में जन्मी जूही ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से की थी, जिसका बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्ट्रेस को पहचान साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली।
इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आई थीं, जिसके बाद वो बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में करीबन 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई हिट फिल्में भी दीं। उनकी जोड़ी को कई बड़े स्टार्स के साथ पसंद किया जाता था, जिनमें शाहरुख खान, आमिर खान, ऋषि कपूर जैसे बड़े एक्टर्स का नाम शामिल है, लेकिन इनमें एक ऐसे एक्टर का नाम भी शामिल है, जिनके साथ वो फिल्म में तो नजर नहीं आईं, लेकिन वो एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे।
Juhi Chawla संग शादी करना चाहते थे Salman Khan
वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘टाइगर’ (Tiger 3) सलमान खान (Salman Khan) थे। हालांकि, दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की। दोनों की जोड़ी महज एक फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ (Deewana Mastana) के आखिरी सीन में नजर आई थी, जिसमें सलमान का 15 मिनट का कैमियो था। इसके अलावा दोनों को कभी किसी फिल्म में साथ काम करते नहीं देखा गया। बताया जाता है कि एक वक्त था जब सलमान खान, जूही चावला से शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।
इसलिए नहीं हो पाई थी दोनों की शादी
हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ स्टार सलमान ने एक बार बताया था कि जूही चावला उनको बेहद पसंद थीं। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस के पिता से उनका हाथ भी मांगा था, लेकिन उनके पिता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। हालांकि, अपने करियर के पीक पर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी, जिनसे उनके दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर Tiger 3 नहीं कर पाई Pathaan और Jawan की बराबरी, Leo और 12th Fail की कमाई भी सिमटी
जब जूही ने कर दिया था Salman की फिल्म को रिजेक्ट
एक्ट्रेस ने भी इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब सलमान भी इतने फेमस नहीं थे। आज उनकी ‘द सलमान खान’ वाली इमेज है जो तब नहीं थी। उस वक्त एक फिल्म मुझे ऑफर हुई थी, जिसमें सलमान लीड एक्टर थे। असल में मैं उस समय किसी को भी ठीक से नहीं जानती थी। न उन्हें, न आमिर खान को, न ही इंडस्ट्री में किसी और को। ऐसे में मैं किसी वजह से वह फिल्म नहीं कर पाई थी।
आज भी Salman जूही को मारते हैं ताना
एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि आज भी सलमान जब उनसे मिलते हैं तो उनको उनके साथ फिल्म न करने का ताना मारते हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब भी सलमान उनसे मिलते हैं तो यही कहते कि आपने मेरे साथ कोई भी फिल्म नहीं की। हमने शायद ही किसी फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन हमने एक साथ कई स्टेज शोज किए हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines