Koffee with Karan Promo: बी टाउन का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) आजकल लाइमलाइट में छाया हुआ है। करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो में हाल ही में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) नजर आए। शो के लेटेस्ट प्रोमो छाया हुआ है।

विज्ञापन

अनिल कपूर ने खोले राज

कॉफी विद करण के लेटेस्ट प्रोमो में अनिल कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। करण अनिल कपूर से पूछते हैं कि, ‘थ्री थिंग्स जो अनिल कपूर को यंग फील करवाती है? इस सवाल पर अनिल कपूर का जवाब सुन वरुण धवन भी शॉक्ड रह जाते हैं। दरअसल अनिल कपूर अपने जवाब में ‘सेक्स’ का नाम लेते हैं जो उन्हें यंग फील करवाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका-कटरीना पर वरुण का बड़ा बयान

प्रोमो में देखा जा सकता है कि फिल्म मेकर करण जौहर, वरुण धवन की टांग खींचते हुए उनसे पूछते हैं कि, ‘उनके अनुसार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) या कटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसके साथ आपकी जोड़ी सही लगती है? इस पर वरुण धवन ने कहा कि उन्हें कई बार बताया गया है कि वो इन स्टार्स के आगे बच्चे लगते हैं। इस पर करण ने कहा कि आप यह कहना चाहते हैं वो आपसे ज्यादा उम्रदराज दिखती हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि ऐसा आप कह रहे हैं मैं नहीं।

विज्ञापन

इस दिन आएगा एपिसोड

आपको बता दें कि अनिल कपूर और वरुण धवन का यह एनर्जी से भरा एपिसोड कमिंग थर्सडे को ऑन एयर होगा। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस प्रोमो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

ये सितारें कर चुके हैं शिरकत

बताते चलें कि ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7th Season) का यह 7 वां सीजन है। शो में बॉलीवुड स्टार्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सारा अली खान (Sara Ali Khan) जैसे सितारें शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ