Devara Part 1, Jr NTR Fans Video Viral: जूनियर एनटीआर जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं, उसका हिट होना तो लाजिमी होता है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ ने धमाका कर रखा है। हाल ही में फिल्म रिलीज हुई है और ऐसा लग रहा है कि जैसे ये फिल्म कसम खाकर आई है कि टिकट खिड़की को हिलाकर मानेगी। अरे भई पहले दिन की कमाई में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। हालांकि इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा और इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि बहुत सारे लोग जूनियर एनटीआर और जाह्नवी की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को देखने के लिए खम्मम में श्री वेंकटेश्वर थिएटर पहुंचे हैं, लेकिन इस दौरान वहां पर लोगों ने फिल्म नहीं देखी बल्कि हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, जूनियर एनटीआर के फैंस फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान किसी टेक्निकल इश्यू की वजह से फिल्म शुरू नहीं की जा सकी और फिल्म के शो शुरू होने में लेट हो गए। ऐसे में गुस्साए लोगों ने थिएटर में हंगामा कर दिया और जमकर बवाल काटा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने भी इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये सब क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि भीड़ को ऐसा नहीं करना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा कि ऐसे कौन करता है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर की बड़ी तादाद में फैन फॉलोइंग है। ऐसे में फिल्म देखने गए लोगों को जब फिल्म का शो देखने को नहीं मिला, तो उन्होंने वहां हंगामा कर दिया।
जूनियर एनटीआर का फिल्म में डबल रोल
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘देवरा’ की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर पिता वरधा और बेटे देवरा के डबल रोल में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सैफ अली खान भी हैं, जिनका फिल्म में नाम भैरा है और वो एक विलेन के तौर पर नजर आए हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूरथंगम के किरदार में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss विनर बनने से चूके ये कंटेस्टेंट, ट्रॉफी के थे दावेदार, अंतिम पलों में बदला परिणाम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines