Bigg Boss विनर बनने से चूके ये कंटेस्टेंट, ट्रॉफी के थे दावेदार, अंतिम पलों में बदला परिणाम

Bigg Boss: बिग बॉस दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो रहता है। इस शो में दिखाए जाने ट्विस्ट लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं, लेकिन आज हम आपको शो के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रॉफी के करीब जाकर भी विनर बनने से चूक गए।

Bigg Boss

Bigg Boss

Bigg Boss: टेलीविजन का मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने ट्विस्ट के लिए सुर्खियों में रहता है। दर्शकों में इस शो को लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। इस बार बिग बॉस का 18वां सीजन आने वाला है, जिसको लेकर बज बना हुआ है। शो का प्रोमो भी जारी हो चुका है, जिसे देखने के बाद लोगों में इसको लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। इस बीच कई ऐसे नाम हैं, जो विनर बनने की कगार पर थे, लेकिन ट्रॉफी से चूक गए। आइए जानते हैं शो के अब तक के रनर-अप के बारे में…

Bigg Boss All Seasons Runner-up

बिग बॉस 17- अभिषेक कुमार
बिग बॉस 16- शिव ठाकरे
बिग बॉस 15- प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस 14- राहुल वैद्य
बिग बॉस 13- आसिम रियाज
बिग बॉस 12- श्रीसंत
बिग बॉस 11- हिना खान
बिग बॉस 10- बानी जे
बिग बॉस- 9- ऋषभ सिन्हा
बिग बॉस 8- करिश्मा तन्ना
बिग बॉस 7- तनीषा मुखर्जी
बिग बॉस 6- इमाम सिद्दीकी
बिग बॉस 5- महक चहल
बिग बॉस 4- द ग्रेट खली
बिग बॉस 3- प्रवेश राणा
बिग बॉस 2- राजा चौधरी
बिग बॉस 1- कैरोल ग्रेसियस

Bigg Boss OTT

बिग बॉस ओटीटी 3- नैजी
बिग बॉस ओटीटी 2- अभिशेक मल्हान
बिग बॉस ओटीटी 1- निशांत भट्ट

कब शुरू होगा बिग बॉस का 18वां सीजन?

गौरतलब है कि बिग बॉस के हर सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बिग बॉस का 18वां सीजन है। इस सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। लोगों को बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस बार शो में कई अलग और कमाल के ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। हालांकि अब ये तो शो के शुरू होने पर ही पता लगेगा कि शो में क्या और खास दिखाई देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ