Joy Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का निधन हो गया है। 63 साल की उम्र में एक्टर ने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गए हंसाने वाले
वेंटिलेटर पर थे जॉय बनर्जी
एक्टर को 15 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। जॉय की हालत में सुधार ना होने की वजह से उन्होंने हॉस्पिटल बैड पर ही दम तोड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जॉय बनर्जी के निधन पर दुख जताया है।
कौन थे जॉय बनर्जी?
जॉय बनर्जी ने 80 से 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘अपरूपा’ मूवी से की थी। इस मूवी में जॉय ने ऑडियंस का खूब ध्यान खींचा था। इसके साल 1983 में आई नागमती, साल 1990 में आई हीरक जयंती और साल 1985 में आई मिलन तिथि, साल 1986 में आई चॉपर जैसी हिट फिल्मों से जॉय ने ऑडियंस का दिल जीता था। जॉय ने अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस के दिल में खास जगह बनाई हुई थी।
पॉलिटिक्स में भी आजमाया हाथ
वहीं एक्टिंग के साथ-साथ जॉय बनर्जी ने पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाया था। 2014 और 2019 के चुनाव में जॉय बीरभूम और उलुबेरिया सीटों पर बीजेपी के टिकट से लड़े थे। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। वहीं इसके बाद साल 2021 में जॉय बनर्जी ने ऑफिशियल बयान जारी कर पॉलिटिक्स से अलविदा ले लिया था।
यह भी पढ़ें: कौन थे मलयालम एक्टर Pala Suresh? जिनकी नींद में हार्ट अटैक आने से गई जान
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines