Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, रुला गए हंसाने वाले

Jaswinder Bhalla Death popular Punjabi Comedian: ‘गंदी औलाद, मजा न स्वाद’, डायलॉग्स से पंजाब के घर-घर में मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला नहीं रहे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। फिल्मों से पहले कॉमेडियन जसविंदर भल्ला और बालमुकुंद की जोड़ी छनकाटा में भी नजर आती थी। जसविंदर भल्ला ने कई फिल्मों में यादगार रोल निभाए।

Jaswinder Bhalla Death

Jaswinder Bhalla Death popular Punjabi Comedian: पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बड़ी दुखद खबर। फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली में निधन हो गया। 65 की उम्र में फोर्टिस अस्पताल में जसविंदर भल्ला ने आखिरी सांस ली। कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को कैरी ऑन जट्टा की सीरीज में एडवोकेट ढिल्लो के नाम से मशहूर हुए थे।

विज्ञापन

जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार मोहाली में 23 अगस्त को होगा। बताया जा रहा है कि जसविंदर भल्ला काफी समय से बीमार थे और उनपर कोई दवा असर नहीं कर रही थी। जसविंदर भल्ला ने पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी को अलग ऊंचाई दी।

विज्ञापन

जसविंदर भल्ला की यादगार फिल्में

कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ने पंजाबी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए। उनकी मुख्य फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा (2012) और कैरी ऑन जट्टा 2 (2018) में उनका एडवोकेट ढिल्लों का किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ। जट्ट एंड जूलियट सीरीज की तीनों फिल्मों में भी उनके कॉमिक रोल को पसंद किया गया। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज 420 (2014), यार अनमुल्ले (2011) औा मुंडेयां तों बचके रहीं (2014) में भी उनका किरदार पसंद किया गया। जसविंदर भल्ला के निधन की खबर से प्रशंसक और साथी कलाकार सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके सहकर्मियों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि का तांता लगा हुआ है।

प्रोफेसर से बने कॉमेडियन, मनीष सिसोदिया से जताया शोक

पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेसर थे। 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में जन्में जसविंदर भल्ला की छनकाटा सीरीज भी काफी हिट रही। फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के, जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी एक के बाद एक कई हिट हिट फिल्में दीं। जसविंदर भल्ला के निधन पर मनीष सिसोदिया ने शोक जताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ