कौन थे एक्टर Joy Banerjee? जिनका कोलकाता के अस्पताल में हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Joy Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे जॉय बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक्टर ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस समय सदमे में हैं।

Joy Banerjee RIP

Joy Banerjee Death: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का निधन हो गया है। 63 साल की उम्र में एक्टर ने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वेंटिलेटर पर थे जॉय बनर्जी

एक्टर को 15 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। जॉय की हालत में सुधार ना होने की वजह से उन्होंने हॉस्पिटल बैड पर ही दम तोड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जॉय बनर्जी के निधन पर दुख जताया है।

कौन थे जॉय बनर्जी?

जॉय बनर्जी ने 80 से 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘अपरूपा’ मूवी से की थी। इस मूवी में जॉय ने ऑडियंस का खूब ध्यान खींचा था। इसके साल 1983 में आई नागमती, साल 1990 में आई हीरक जयंती और साल 1985 में आई मिलन तिथि, साल 1986 में आई चॉपर जैसी हिट फिल्मों से जॉय ने ऑडियंस का दिल जीता था। जॉय ने अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस के दिल में खास जगह बनाई हुई थी।

पॉलिटिक्स में भी आजमाया हाथ

वहीं एक्टिंग के साथ-साथ जॉय बनर्जी ने पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाया था।  2014 और 2019 के चुनाव में जॉय बीरभूम और उलुबेरिया सीटों पर बीजेपी के टिकट से लड़े थे। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। वहीं इसके बाद साल 2021 में जॉय बनर्जी ने ऑफिशियल बयान जारी कर पॉलिटिक्स से अलविदा ले लिया था। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ