कोर्टरूम ड्रामा फिल्में हमेशा से ही हिंदी सिनेमा जगत का खास हिस्सा रहा है, जिसमें सस्पेंस के साथ कमाल का थ्रिलर, इमोशन और सच की लड़ाई को दिखाया गया है. इन दिनों अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के काफी चर्चे हो रहे हैं. इसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इस फिल्म को 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अगर आप ऐसे इंटेंस ड्रामा मूवीज को देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए हमारी ये लिस्ट फायदेमंद हो सकती है. चलिए बताते हैं 5 बेस्ट कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों के बारे में, जिसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
केसरी 2
अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘केसरी 2’ को 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जो कि जलियांवाला बाग हत्याकांड 1919 की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन, ये ओटीटी पर हिट रही थी. काफी दिनों तक यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार रही थी. इसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 39 मिनट की कॉमेडी-एक्शन मूवी, कहानी में एक के बाद एक मिलेगा ट्विस्ट; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
रुस्तम
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा है, जो 1959 के मशहूर नानावटी केस से प्रेरित है। फिल्म में नौसेना अधिकारी रुस्तम पावरी अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते का सच जानने के बाद उसे गोली मार देता है। इसके बाद शुरू होता है अदालत का वो खेल, जिसमें प्यार, धोखा और इंसाफ की लड़ाई सब कुछ शामिल है। कोर्टरूम की बहसें और गवाहियों ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा। यही वजह है कि ‘रुस्तम’ ना सिर्फ हिट साबित हुई बल्कि अक्षय को नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
पिंक
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘पिंक’ आपके लिए एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा साबित हो सकती है. इसमें समाज की सोच पर सीधा सवाल खड़ा किया गया है. फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक झूठे केस में फंसा दिया जाता है. अदालत में अमिताभ बच्चन का किरदार दिखाता है कि ‘ना’ का मतलब हमेशा ‘ना’ ही होता है, चाहे हालात कुछ भी हों। फिल्म ने सहमति, महिला सुरक्षा और समाज की मानसिकता पर गहरी बहस छेड़ी। यही वजह है कि ‘पिंक’ को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा और इसे हिंदी सिनेमा की अहम फिल्मों में गिना जाता है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
सेक्शन 375
‘सेक्शन 375’ भी एक गहन कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें रेप केस और कानून की कठिनाइयों को बेहद बारीकी से दिखाया गया है. फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा वकील बनकर आमने-सामने आते हैं, जहां केस सिर्फ अदालत ही नहीं बल्कि नैतिकता और न्याय की सीमाओं को भी परखता है। कहानी बताती है कि कैसे सच और झूठ के बीच फर्क करना कभी-कभी कानून के लिए भी मुश्किल हो जाता है. यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि न्याय और कानून हमेशा एक जैसे नहीं होते। ‘सेक्शन 375’ को अपनी रियलिस्टिक अप्रोच और दमदार परफॉरमेंस के लिए खूब सराहा गया। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सिर्फ एक बंदा काफी है
‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ एक प्रभावित करने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसमें मनोज बाजपेयी एक ईमानदार वकील की भूमिका निभाते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे केस पर आधारित है, जहां एक साधारण सा वकील देश के सबसे बड़े धार्मिक गुरु के खिलाफ खड़ा होकर न्याय की लड़ाई लड़ता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हिम्मत और सच्चाई से भरा एक इंसान भी पूरे सिस्टम को हिला सकता है। मनोज बाजपेयी की गहरी और असरदार परफॉरमेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। यह फिल्म समाज को संदेश देती है कि न्याय के लिए हमेशा बड़ी ताकत नहीं, बल्कि सच्ची नीयत काफी होती है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 5 साल और 200 करोड़ के बजट में बनी Ajay Devgn की ये अंडररेटेड फिल्म कर रही है ट्रेंड, किस OTT पर देख सकते हैं?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines