Jolly LLB 3 BOX Office Collection Prediction Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस मूवी में खिलाड़ी कुमार की एक्टिंग को लेकर कहा जा रहा है कि उनका कमबैक हो चुका है लेकिन, उनकी वापसी बॉक्स ऑफिस पर हो पाती है या नहीं ये तो समय आने पर ही पता चला पाएगा. ऐसे में चलिए बताते हैं कि पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी मूवी ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर पाती है.
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के पहले दिन की कमाई को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म अब तक एडवांस बुकिंग में 3.23 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ही फिल्म ने 6.37 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन 5.91 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. जबकि फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल के अनुसार, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 8-10 करोड़ के बीच रहने वाला है.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए ओपनिंग डे के लिए अनुमानित कमाई कोई खास नहीं है. फिल्म के प्लॉट और स्टार कास्ट के अनुसार, इसकी कमाई कोई अच्छी नहीं कही जा सकती है. हालांकि, अगर इसकी शुरुआत इतनी धीमी होती है तो वीकेंड पर इसकी कमाई दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी. हालांक, अलग-अलग अनुमानों के बीच अब तो पहले दिन कमाई तभी साफ हो पाएगी जब इसके ऑफिशियल आंकड़े सामने आएंगे. तब देखना होगा कि फिल्म कितना बिजनेस कर पाती है.
‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी रहीं हिट, जानिए कमाई
आपको बता दें कि ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी के पार्ट पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. इसकी शुरुआत साल 2013 में अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी’ से हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 43.78 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 46 करोड़ का कलेक्शन रहा था. जबकि इसका बजट 12 करोड़ बताया जाता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इतना ही नहीं, इसने पहले दिन 3.5 करोड़ की कमाई की थी.
वहीं, अब बात की जाए तो ‘जॉली एलएलबी 2’ की कमाई की बात की जाए तो इसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया था. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन 13.20 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 117 करोड़ और वर्ल्डवाइड 197.33 करोड़ रहा था. इसका बजट 30 करोड़ रहा था और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.
देखिए ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर
2025 की अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है ‘जॉली एलएलबी 3’
गौरतलब है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस ट्रैक ठीक नहीं चल रहा है. ये फिल्म इस साल 2025 की खिलाड़ी कुमार की चौथी फिल्म है. इससे पहले ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इसमें ‘हाउसफुल 5’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला लेकिन बाकी दो फिल्म खास नहीं रहीं. ऐसे में देखना होगा कि कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ उनके करियर का ट्रैक बदल पाती है या नहीं. ये फिल्म अक्षय की इस साल की दूसरी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है.
यह भी पढ़ें: ये 5 Points आर्यन खान की The Ba**ds of Bollywood देखने पर कर देंगे मजबूर
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines