हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paresh Rawal के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर आया Johny Lever का रिएक्शन, दे डाली खास सलाह

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से दूरी बना ली है, जिसके बाद से फैंस चाहते हैं कि वह फिल्म में वापस आ जाएं। इस बीच जॉनी लीवर ने उनकी एग्जिट पर अपना रिएक्शन दिया। साथ ही परेश रावल को खास सलाह भी दी।

विज्ञापन
जॉनी लीवर ने परेश रावल को सलाह दी।

बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। हो भी क्यों न? इस फिल्म की तिकड़ी राजू, श्याम और बाबू भैया घर-घर में फेमस रही है। इनमें से बाबू भैया यानी परेश रावल के बाहर होने से फैंस का दिल टूट गया है। मामला काफी हद तक बढ़ चुका है तो परेश रावल का फिल्म में वापस आना मुश्किल है। इस बीच कॉमेडियन एक्टर जॉनी लीवर ने ‘हेरा फेरी 3’ से उनके एग्जिट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही परेश रावल को एक खास सलाह दी है।

जॉनी लीवर ने दी सलाह

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जॉनी लीवर ने परेश रावल को सलाह देते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। साथ ही ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी के लिए कहा है। कॉमेडियन एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि परेश जी को फिल्म में होना चाहिए। बैठकर बात करनी चाहिए। जो भी मामला है, उसको सुलझाना चाहिए। फैंस फिल्म में परेश जी को बहुत मिस करेंगे।’

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: ‘इसके गंभीर कानूनी परिणाम…’ Akshay Kumar के वकील ने परेश रावल को दी वॉर्निंग

विज्ञापन

परेश रावल की एग्जिट पर क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा, ‘परेश जी के बिना फिल्म में मजा नहीं आएगा। इसलिए बात करके मैटर सॉल्व करना चाहिए, मेरी नजर में तो यही सही है।’ जब जॉनी लीवर से पूछा गया कि क्या वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं? इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे हेरा फेरी की धमकी पहले ही आ गई है कि आप इसके लिए बुक हो चुके हैं।’

परेश रावल ने दिया था रिएक्शन

ऐसी चर्चा थी कि परेश रावल ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते ‘हेरा फेरी 3’ से दूरी बनाई थी। इन रूमर्स पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके वकील अमित नाइक की ओर से हेरा फेरी 3 से बर्खास्तगी और बाहर निकलने को लेकर उचित जवाब दे दिया गया है। एक्टर ने कहा था कि ‘एक बार जब वह मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सारे मसले सुलझ जाएंगे।’ परेश रावल ने यह भी बताया था कि उन्होंने 15% ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट मेकर्स को लौटा दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola