Johnny Wactor: सिनेमाजगत को बड़ा झटका लगा है। सुबह-सुबह फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। जी हां, मशहूर एक्टर जॉनी वेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जॉनी वेक्टर को जनरल हॉस्पिटल में ब्रैंडो कॉर्बिन की भूमिका के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि शनिवार की सुबह लॉस एंजिल्स में जॉनी की दुखद गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीएमजेड के अनुसार, इस घटना के लिए वेक्टर की मां और पुलिस का हवाला दिया गया था।
चोरी के प्रयास से हत्या
सामने आई जानकारी की मानें तो मशहूर अभिनेता जॉनी वेक्टर की कथित तौर पर चोरी के प्रयास में हत्या कर दी गई। जॉनी के मर्डर पर उनकी मां का बयान भी सामने आया है। एक्टर की मां स्कारलेट ने टीएमजेड से बात करते हुए कि शनिवार की सुबह 3 बजे जॉनी पर कुछ चोरों हमला किया। उन्होंने चोरी का प्रयास करते हुए हमला किया और इस हाथा-पाई में जॉनी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि जॉनी ट्रैक्टर अपनी गाड़ी से जा रहे थे और अचानक तीन चोर जॉनी ट्रैक्टर की गाड़ी से कैटेलिटिक कनवर्टर को चुराने की कोशिश करने लगे। एक्टर ने जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया और इस दौरान ये हादसा हो गया।
जॉनी की मां ने दिया बयान
मां का कहना है कि जॉनी ने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश कीऔर उस दौरान ही चोरों ने एक्टर को गोली मार दी। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर की मां ने दावा किया कि एक्टर चोरों से लड़ने की कोशिश करते रहे और इस हाथापाई में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जॉनी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जॉनी को मृत घोषित कर दिया। एक्टर के निधन से फैंस को भी झटका लगा है और सभी दुखी हैं।
इंडस्ट्री को बड़ झटका
ना सिर्फ जॉनी की फैमिली बल्कि इंडस्ट्री को भी उनके जाने से बड़ा नुकसान हुआ है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और सोशल मीडिया पर जॉनी की ही चर्चा हो रही है। बता दें कि घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को भी अरेस्ट नहीं किया है। जॉनी की उम्र अभी 37 साल ही थी और उनके अलावा उनके दो छोटे भाई-बहन और हैं।
यह भी पढ़ें- Abdu Rozik को क्या हुआ? सिंगर के मुंह से निकलते दिखे झाग, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines