---विज्ञापन---

Kolkata Rape-Murder Case के बाद John Abraham ने लड़कों को दी चेतावनी, बोले- ‘मैं फाड़ दूंगा…’

John Abraham Reaction: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए केस के बाद अब एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने अब मर्दों को एक खास मैसेज दिया है। एक्टर क्या बोले चलिए जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

John Abraham Reaction: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश आग बबूला हो रहा है। डॉक्टर के गुनहगारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की जा रही है। पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस मामले को देखकर अपनी आवाज उठाने पर मजबूर हो गए हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसी बीच अब एक्टर जॉन अब्राहम ने भी बड़ा बयान दे दिया है।

जॉन अब्राहम ने लड़कों को दी खास सलाह

जॉन अब्राहम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मर्दों को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें, जॉन अब्राहम पहले भी ये बात कह चुके हैं कि हमारे देश में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, अब कोलकाता रेप केस के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी बात राखी है। जॉन अब्राहम अपने विचार रखने से कभी भी पीछे नहीं हटते। उनका कहना है कि वो अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और ऐसे में वो देश की कमियों को नजरअंदाज नहीं करते बल्कि उनके खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पेरेंटिंग को लेकर एक्टर ने रखी राय

अब जॉन अब्राहम ने पेरेंटिंग को लेकर अपनी राय रखी है। एक्टर चाहते हैं कि लड़कों की परवरिश बेहतर तरीके से हो ताकि लड़कियों की सुरक्षा की समस्या खड़ी ही न हो। इसी बीच अब जॉन अब्राहम ने लड़कों को ठीक से बर्ताव करने के लिए कहा है। जॉन से पूछा गया कि वो सोसाइटी के हालात देखकर क्या मैसेज देना चाहेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘मैं लड़कों को सही तरह से बर्ताव करने के लिए कहना चाहूंगा, नहीं तो मैं उन्हें फाड़ दूंगा।’

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अब हनीमून मनाने न्यूयॉर्क गईं Sonakshi Sinha, 2 महीने में तीसरी बार हुईं रोमांटिक

लड़कों की बेहतर परवरिश पर दिया जोर

एक्टर ने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं तो मैं सीरियस नोट पर बस एक बेहतर परवरिश की उम्मीद करता हूं। और मैं लड़कियों से कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा क्योंकि इसमें उनकी क्या गलती है? मुझे लगता है कि लड़कों के माता-पिता को उन्हें सही तरीके से बर्ताव करने के लिए कहना चाहिए। लड़कियों को और ताकत मिले।’ जॉन का कहना है कि इंडियन आदमियों को समझना चाहिए कि औरतों के साथ कैसे पेश आते हैं। औरतों के लिए आदमियों को रक्षक बनना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 23, 2024 07:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola