Joe Jonas Sophie Turner Seperation: ग्लोबल आइकॉन बनी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर से हाल ही में बड़ी गॉसिप सामने आई थी। देसी गर्ल के जेठ जिठानी के रिश्ते में पड़ी दरार की खबर ने आज सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। जब से ये खबर सामने आई है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) और पॉपुलर सिंगर जो जोनस (Joe Jonas) के बीच अनबन चल रही है फैंस टेंशन में आ गए हैं। इस हॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी टूटने के खबर सुनकर सभी लोग सदमे में हैं।
डाइवोर्स रूमर्स ने मचाई सनसनी
हालांकि, अब जो खबर सामने आई है उसके बाद फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। डाइवोर्स लेने की रूमर्स उड़ने के बाद अब सोफी टर्नर और जो जोनस के रिश्ते को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब ऑस्टिन, टेक्सास में हुए जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) के म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है। अब कहा जा रहा कि ये कपल अलग नहीं होगा। चलिए जानते हैं अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद एकदम से मामला पूरा पलट गया।
कॉन्सर्ट से सामने आया वीडियो
दरअसल, हाल ही में जब जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट हुआ तो इस दौरान जो जोनस अपनी शादी की अंगूठी पहने हुए स्पॉट हुए। परफॉर्म करते हुए जो जोनस की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन वायरल तस्वीरों में सिंगर के हाथ में उनकी वेडिंग रिंग साफ दिखाई दे रही है। इसके बाद एक बार ये कपल सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गया। अब इन तस्वीरों पर भी फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सभी लोग इस वक्त काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
2019 में हुई थी शादी
बता दें, पहले ऐसी खबरें थी कि इन दोनों में पिछले 6 महीने से अनबन चल रही है। जिसके बाद अब कपल का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। हालांकि, अब इन सभी रूमर्स पर फुल स्टॉप लग गया है। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो 2016 में एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने अक्टूबर 2017 में सगाई की थी। वहीं, मई 2019 में इन्होंने सीक्रेट वेडिंग की और साल 2020 में कपल ने अपने पहले बेबी का दुनिया में वेलकम किया। 2022 में कपल के दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
8 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
10 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines