अब Indian Kim Kardashian होंगी Salman Khan के शो का हिस्सा? Bigg Boss 17 के मेकर्स ने इस हॉट एक्ट्रेस को किया एप्रोच

Indian Kim Kardashian In Bigg Boss 17

Image Credit : Google

Indian Kim Kardashian In Bigg Boss 17: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो जल्द ही शुरू होगा। सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की ऑन एयर डेट तो अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इसे लेकर हर दिन एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कभी शो में शामिल हो सकते किसी बॉलीवुड स्टार का नाम सामने आता है तो कभी किसी टीवी सितारें का नाम इस लिस्ट में शुमार हो जाता है। वहीं, अब इस लिस्ट में एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हो गई हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शो में डंका

बता दें, हाल है में आए Bigg Boss OTT में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स का जलवा देखने को मिला था। पूरा सीजन इन्हीं लोगों की वजह से हिट बना। वहीं, इस बार भी लगता है मेकर्स कुछ ऐसा भी प्लान कर रहे हैं। अब वो एक बार फिर शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरलेकर फैंस को शो की और खींचना चाहते हैं। ऐसे में अब शो में शामिल हो सकती एक बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/Ca2dB-QuRTc/?img_index=1

इंडिया की किम कार्दशियन को मेकर्स ने किया अप्रोच

अब शो में चार चाँद लगाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने Indian Kim Kardashian को अप्रोच किया है। यानी अब इंडिया की किम कार्दशियन बिग बॉस के घर में अपना जादू चलाती नजर आने वाली हैं। अगर आपने अभी तक नहीं पहचाना कि यहां किसकी बात हो रही है तो आपकी कंफ्यूज़न भी दूर कर देते हैं। दरअसल, इंडिया की किम कार्दशियन कोई और नहीं बल्कि शिल्पा सेठी (Shilpa Sethi) हैं। दिल्ली में रहने वाली शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

बिग बॉस 17 में दिखेगा शिल्पा का जलवा?

उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो फैंस के बीच सनसनी मचा देती है। ऐसे में बिग बॉस 17 के मेकर्स शिल्पा सेठी कि घर में एंट्री करवाकर ग्लैमर का तड़का लगाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी बिग बॉस में आने की खबर से फैंस भी को खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक शिल्पा सेठी ने बिग बॉस 17 में शामिल होने की खबर पर चुप्पी साधी हुई है। अब देखना होगा कि शिल्पा सेठी बिग बॉस का ऑफर एक्सेप्ट करती हैं या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ