Golden Globes Host Jo Koy Jabs British Royal Family : गोल्डन ग्लोब होस्ट कर रहे एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन जो कॉय अपने ओपनिंग मोनोलॉग के दौरान ऑडियंस और ब्रिटेन के शाही परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की। कॉय ने पहले तो नॉमिनेट किए गए शोज की तारीफ की लेकिन बाद में उनका मजाक भी उड़ाया।
कॉय ने कहा इस साल नॉमिनेट किए गए टीवी शोज मुझे बहुत पसंद हैं। ‘सक्सेशन’ चार बेहतरीन सीजन्स के बाद खत्म हो रहा है। मुझे इसकी हर बात अच्छी लगी। ‘सक्सेशन’ को नौ नॉमिनेशन मिले हैं। यह एक अमीर, श्वेत और नाकारा परिवार के बारे में है। फिर उन्होंने कहा कि ऐसी तो ‘द क्राउन’ सीरीज है। बता दें कि ‘द क्राउन’ ब्रिटेन के शाही परिवार की कहानी पर आधारित है।
कॉय यहीं नहीं रुके, उन्होंने शाही परिवार की काम करने की आदतों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हैरी और मेगन मर्कल को कुछ भी न करने के लिए लाखों मिले और वो भी सिर्फ नेटफ्लिक्स से। कॉय की इस बात पर नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सैरंडोस को हंसते हुए देखा गया।
मार्टिन स्कोर्सेसे को भी निशाने पर लिया
इसके बाद कॉय ने मार्टिन स्कोर्सेसे की किलर्स ऑफ द फ्लावर मून को लेकर कहा कि श्वेत लोग सबकुछ चुरा लेते हैं। आप लोग हर चीज का 100 प्रतिशत चुरा लेते हैं। आपने जमीन ले ली, आपने तेल ले लिया आपने फिल्म का आधार ले लिया। हालांकि, स्कोर्सेसे इससे जोक पर हंसने नहीं नजर आए।
पहली बार इस कार्यक्रम को होस्ट कर रहे कॉय ने शुरुआत में ही ऑडियंस को अपनी परफॉरमेंस को लेकर ऑडियंस से कह दिया था कि मुझसे बहुत उम्मीद न रखें। उन्होंने कहा कि मुझे 10 दिन पहले ही ये काम दिया गया था। बता दें कि कॉय नेटफ्लिक्स के चार स्टैंडअप कॉमेडी स्पेशल्स और ‘ऑक्वाफिना इज नोरा फ्रॉम क्वींस’ सिटकॉम में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Golden Globes में ‘बार्बी’ और ‘ओपेनहाइमर’ का दबदबा
ये भी पढ़ें: जब मैगजीन ऑफिस में ‘गन’ लेकर पहुंचे शाहरुख खान
ये भी पढ़ें: DTC बसों में भड़क जाता था Manoj Bajpayee का गुस्सा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines