हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एक्टर के नाम 50 फ्लॉप फिल्में लेकिन फिर भी सुपरस्टार, एक फिल्म के लेते हैं 2 करोड़, नेट वर्थ उड़ा देगी होश!

Actor who has 50 flops but still called superstar: बॉलीवुड एक्टर ने अपने करियर में 50 फ्लॉप फिल्में दीं लेकिन बावजूद इसके उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है।

विज्ञापन
Actor who has 50 flops but still called superstar

Actor who has 50 flops but still called superstar: बॉलीवुड में सफलता का पैमाना अक्सर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से तय होता है, लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी हैं जिसने 50 फ्लॉप्स दी हैं और फिर भी उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं जिमी शेरगिल की। हालांकि उनके नाम पर कई 100 करोड़ की फिल्में भी हैं, लेकिन उनकी फ्लॉप्स का नबंर हिट्स से ज्यादा है। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया और लोग उन्हें शाहरुख खान से भी ज्यादा हैंडसम’ कहने लगे।

जिमी शेरगिल ने ‘माचिस’ से की शुरुआत

जिमी शेरगिल ने अपने करियर की शुरुआत गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘माचिस’ से की, जो पंजाब में आतंकवाद पर बेस्ड थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और उन्हें इंडस्ट्री के फेमस निर्माताओं का ध्यान खींचने में काफी मदद की। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ में मौका दिया, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे भी थे। इस फिल्म ने जिमी की पहचान बनाई और वो लाइमलाइट में आ गए।

जिमी के नाम 50 फ्लॉप फिल्में

इसके बाद ‘मेरे यार की शादी है’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘हासिल’, ‘मुन्‍ना भाई M.B.B.S’, ‘यहीं’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’, ‘A Wednesday!’, ‘माई नेम इज खान’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’, ‘तानु वेड्स मनु रिटर्न्स’ समेत कई फिल्मों में जिमी ने काम किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक जिमी की कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर हुईं, लेकिन उनकी कुल फ्लॉप्स का आंकड़ा अब तक 50 पहुंच चुका है।

जिमी शेरगिल ने अपनी पंजाबी फिल्मों और ब्लॉकबस्टर हिट्स के जरिए खुद को सुपरस्टार का टैग दिलवाया है। जिमी पंजाबी सिनेमा के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं और बॉलीवुड में भी उनकी एक खास पहचान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्मी एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनके पास एक शानदार घर है, उनकी कुल संपत्ति लगभग 76.14 करोड़ रुपये है। हाल ही में जिमी को वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में देखा गया।

यह भी पढ़ें: जिसे फ्लावर समझा वो तो फायर निकली! Singham Again में नजर आएंगी Bigg Boss 18 की ये कंटेस्टेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें