Jigra X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर देने शुरू कर दिए हैं। फिल्म को देखने के बाद जो रिएक्शन आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वसन बाला के डायरेक्शन में बनी वुमन सेंट्रिक फिल्म ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है।
जिगरा देख क्या बोली पब्लिक?
वहीं कुछ लोग फिल्म में भाई और बहन का प्यार देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। अपने भाई को बचाने के लिए एक बहन को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ये फिल्म के ट्रेलर से पता चल गया था। वहीं आलिया भट्ट के एक्शन सीन देखकर दर्शक भी सरप्राइज हो गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर दर्शकों के रिएक्शन पर…
यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में ‘जिगरा’ की कमाई कितनी? क्या हिट हो पाएगी फिल्म
सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ को देखने के बाद एक्स पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग फिल्म को आलिया के करियर की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आलिया के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है। उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग बिल्कुल फायर है।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार वह दिन आ ही गया है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘जिगरा का इंटरवल से पहले का हिस्सा फायर है।’ इस तरह से यूजर्स आलिया और वेदांग की फिल्म को देखकर उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
यहां देखें अन्य यूजर्स के ट्वीट
बता दें कि फिल्म ‘जिगरा’ को करण जौहर और आलिया भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के मॉर्निंग शोज हाउसफुल जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 5 से 6 करोड़ की कमाई कर सकती है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में करीब 32,000 टिकट बेचे हैं। ऐसे में ‘जिगरा’ की कमाई अच्छी हो सकती है। इसके अलावा नवमी और दशहरा का फिल्म को फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
44 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines