Jigra: इस वक्त हर तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की चर्चा हो रही है। अब भई आलिया भट्ट ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है, तो भला इस बार वो कैसे चूक जाती। जी हां, इस वक्त ‘जिगरा’ सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बना हुआ है। दरअसल, हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया और ये फैंस को बेहद पसंद आया, लेकिन इस बीच अब कहा जा रहा है कि आलिया की इस फिल्म की कहानी श्रीदेवी की एक फिल्म से इंस्पायर है।
1993 की फिल्म से इंस्पायर है ‘जिगरा’
दरअसल, हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये फिल्म साल 1993 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ से इंस्पायर है। इस फिल्म को आलिया के पिता महेश भट्ट ने ही निर्देशित किया था। फिल्म ‘गुमराह’ को करण के पिता यश जौहर ने धर्मा बैनर के तहत इसे बनाया था। ‘गुमराह’ में संजय दत्त ने हॉन्क कॉन्ग की जेल से श्रीदेवी को बचाया था।
लेडी लव के लिए हर हद पार
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र से जानकारी मिली है कि अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’, साल 1993 में आई फिल्म ‘गुमराह’ से इंस्पायर है। फिल्म ‘गुमराह’ में संजय दत्त, श्रीदेवी और राहुल रॉय ने कमाल की एक्टिंग की थी। इस फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी को दिखाया गया था, जो अपनी लेडी लव को बचाने के लिए पागलपन की हर हद को पार कर देता है क्योंकि उसकी प्रेमिका जेल में बंद थी।
Gumrah
दो बड़े बदलाव
विदेश में ‘जिगरा’ के मेकर्स ने ‘गुमराह’ का रीमेक बनाने का फैसला किया है, लेकिन फिल्म की ओरिजनल कहानी में दो सबसे बड़े बदलाव किए और वो ये है कि यहां लड़की, लड़के को बचा रही है। साथ ही वे प्रेमी होने के बजाय भाई-बहन हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका कर सकती है, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद किस तरह से काम करेगी, वो तो इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा। फिल्म ‘जिगरा’ में आलिया भट्ट और वेदांग रैना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बॉडी पर है खास टैटू? किसी को जल्दी दिखता भी नहीं, ढूंढने के लिए चाहिए ‘चील’ जैसी नजर
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines