Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11‘ अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को फुलऑन सपोर्ट करते हुए भर-भरकर वोट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर विनर्स के नाम को लेकर लेटेस्ट ट्रेंड्स आ गए हैं, जिससे साफ हो गया है कि फिनाले से पहले ही फैंस ने अपना विनर फाइनल कर लिया है। आइए जानते हैं कि विनर को लेकर ट्रेंड्स में किस कंटेस्टेंट का नाम सबसे आगे चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Isha Malviya को मिला नया ‘प्यार’, समर्थ जुरेल को भूल इस शख्स के ख्यालों में डूबीं एक्ट्रेस
क्या कहते हैं वोटिंग ट्रेंड्स
आपको बता दें कि झलक दिखला जा 11 के टॉप 5 फाइनलिस्ट धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीरामा चंद्र हैं। इन पांचों ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से इस मुकाम को हासिल किया है। साथ ही शो के जज और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर आए वोटिंग ट्रेंड्स की बात करें तो टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम सबसे आगे चल रहे हैं।
ये कंटेस्टेंट सबसे आगे
सोशल मीडिया के लेटेस्ट ट्रेंड्स के मुताबिक, शोएब इब्राहिम को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में एक्टर की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से वोट्स की अपील की थी। यही नहीं शोएब की फैमिली, सास-ससुर भी उनके लिए वोट्स की अपील कर रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स भी शोएब इब्राहिम को सपोर्ट कर रहे हैं। भारती सिंह ने हाल ही में एक्टर को वोट करते हुए उन्हें अपना सपोर्ट दिया था।
कौन होगा शो का विनर
शोएब इब्राहिम को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स का जिस तरह प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि एक्टर टॉप-3 में अपनी जगह बना सकते हैं। इतना ही नहीं वह विनर के स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं। सेमी फिनाले वीक में भी शोएब इब्राहिम को 30/30 स्कोर मिला था। हालांकि शो के अन्य कंटेस्टेंट भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग रखते हैं।
मनीषा रानी भी पीछे नहीं
बिग बॉस ओटीटी फेम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी भी विनर की रेस में आगे चल रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार भी मनीषा रानी को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को क्रिकेट इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिल रहा है। धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिल रहा है। कई क्रिकेटर्स ने फैंस से उनके लिए वोट्स की अपील भी की है। हाल ही में मुनव्वर फारुकी भी उन्हें सपोर्ट करते दिखे थे। देखना दिलचस्प होगा कि झलक दिखला जा 11 के विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines