Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का फेमस डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11‘ अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है। कुछ दिनों में ही शो को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। इस हफ्ते शो में पांच कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही दो फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ‘झलक दिखला जा 11’ के टॉप टू फाइनलिस्ट बन गए हैं। इस बीच शो में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी हुआ जिससे फैंस भड़क गए हैं। जानें कौन है वो कंटेस्टेंट जिसका सफर शो फिनाले से ठीक पहले खत्म हो गया है।
टॉप 5 में कौन शामिल?
जाहिर है कि ‘झलक दिखला जा 11’ को फैंस का पूरा प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। इस हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स आपस में मुकाबला करेंगे। टॉप 5 में कौन शामिल होगा इसका पता आने वाले एपिसोड में चल जाएगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में मनीषा रानी और शोएब इब्राहिम को टॉप 2 फाइनलिस्ट बताया जा रहा है, जो ग्रैंड फिनाले में अपने डांस मूव्स से फैंस को इम्प्रेस करेंगे। इस बीच विनर बनने के दावेदार कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें: क्या Carry Minati की रियल लाइफ पर बेस्ड होगी एकता कपूर की LSD 2? जानें क्या है अपडेट
शिव ठाकरे की जर्नी खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से जुडी लेटेस्ट अपडेट आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की जर्नी शो से खत्म हो गई है। कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे को काफी कम वोट मिले थे जिसकी वजह से ग्रैंड फिनाले के इतने करीब आकर उन्हें शो से बाहर होना पड़ा है। हालांकि इसका खुलासा रविवार को होगा लेकिन इस शॉकिंग एलिमिनेशन से फैंस काफी भड़क गए हैं।
मेकर्स पर भड़के फैंस
शिव ठाकरे के शो से बाहर होने के बाद फैंस शो के मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिव ठाकरे डिजर्विंग थे और उन्हें टॉप 3 में होना चाहिए था। इस बीच एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए शो के विनर के फिक्स होने तक की बात कह दी है। बता दें कि शिव ठाकरे को ‘झलक दिखला जा 11’ से पहले बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में देखा जा चुका है। बिग बॉस में वह रनर-अप रहे थे।
गौरतलब है कि ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। वहीं शो के जज अर्शद वारसी, फराह खान और मलाइका अरोड़ा हैं। शो के टॉप 5 में शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, श्रीराम चंद्रा, धनश्री वर्मा और अद्रिजा सिन्हा का नाम फिनाले के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। शो का ग्रैंड फिनाले 3 मार्च को होगा। फैंस विनर का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines