Jhalak Dikhhla Jaa 11: सोनी टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11‘ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) अपने फिनाले के करीब है। विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी 2 मार्च को इसका पता चल जाएगा। इस बीच शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं, जिसमें मनीषा रानी, श्रीरामा चंद्र, धनश्री वर्मा, अदरीजा सिन्हा और शोएब इब्राहिम शामिल हैं। फैंस भी जानने को बेताब हैं कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। इस बीच लाइव वोटिंग ट्रेंड्स में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
वोटिंग ट्रेंड में ये कंटेस्टेंट सबसे आगे
जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, फैंस की धड़कन तेज होती जा रही है। अब तक जो आंकड़े आए थे उनमें शोएब इब्राहिम सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया के लेटेस्ट वोटिंग पोल में मनीषा रानी सबसे आगे चल रही हैं। फैंस मनीषा रानी को सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थीं। वहीं झलक दिखला जा में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।
यह भी पढ़ें: Rinky Chakma कौन? जिनका छोटी उम्र में निधन, जीता था फेमिना मिस इंडिया का खिताब
मनीषा रानी को मिले इतने वोट
आपको बता दें कि झलक दिखला जा 11 के टॉप 5 फाइनलिस्ट ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से इस मुकाम को हासिल किया है। साथ ही शो के जज और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वोटिंग पोल में सबसे आगे चल रहीं मनीषा रानी ने अपने शानदार डांस से न सिर्फ फैंस का बल्कि शो के जजेज का दिल भी जीता है। सोशल मीडिया पर मनीषा को 50% से ज्यादा वोट्स मिले हैं।
दूसरे नंबर पर ये कंटेस्टेंट
मनीषा रानी के बाद फैंस ने दूसरे नंबर पर जिस कंटेस्टेंट को रखा है, वह शोएब इब्राहिम हैं। शोएब को 30% से ज्यादा वोट्स मिले हैं। हालांकि वोटिंग पोल के आधार पर दोनों के बीच झलक दिखला जा की ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि शोएब इब्राहिम को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में एक्टर की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से वोट्स की अपील की थी। यही नहीं शोएब की फैमिली, सास-ससुर भी उनके लिए वोट्स की अपील कर रहे हैं।
इन्हें मिले सबसे कम वोट
मनीषा रानी और शोएब इब्राहिम के अलावा तीसरे नंबर पर धनश्री हैं। उन्होंने पूरे सीजन के दौरान अपने डांस से काफी अच्छे स्कोर्स हासिल किये हैं। उनके अलावा श्रीरामा चंद्र और अद्रिजा सबसे पीछे हैं। इन दोनों को सोशल मीडिया पोल के आधार पर सबसे कम ऑडियंस वोट्स मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों कंटेस्टेंट विनर की रेस से आउट हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
28 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines