---विज्ञापन---

Rinky Chakma कौन? जिनका छोटी उम्र में निधन, जीता था फेमिना मिस इंडिया का खिताब

Rinky Chakma Passes Away: साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा का खिताब अपने नाम कर चुकीं रिंकी चकमा ने 29 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है।

---विज्ञापन---

Rinky Chakma Passes Away: फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा (Rinky Chakma) का 28 फरवरी को निधन हो गया है। 29 साल की उम्र में रिंकी चकमा के निधन पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया समेत फैंस ने शोक व्यक्त किया है। रिंकी चकमा के निधन की जानकारी मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। आपको बता दें कि रिंकी चकमा ने साल 2017 में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।

---विज्ञापन---

ऑर्गेनाइजेशन ने जताया शोक

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने पोस्ट में लिखा, ‘बहुत ही दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन की खबर साझा करते हैं। एक उल्लेखनीय महिला, रिंकी वास्तव में एक ताकत थी, जो अनुग्रह और उद्देश्य का प्रतीक थी। फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए, उन्हें मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब से सम्मानित किया गया, जो उनके प्रभावशाली प्रयासों और दयालु भावना का प्रमाण है।’

अपनी पोस्ट में ऑर्गेनाइजेशन ने आगे लिखा, ‘इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन सभी लोगों को आपकी बहुत याद आएगी जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला है।’

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C3xRMihLnEp/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fd40b361-9199-48bd-a2bf-bb74acd9a164

कौन हैं रिंकी चकमा

रिंकी चकमा त्रिपुरा के चकमा समुदाय की थीं। उन्होंने साल 2017 में उत्तर पूर्व क्षेत्रीय ऑडिशन में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा का ताज अपने नाम किया था। यह प्रतियोगिता 19 मार्च को असम के गुवाहाटी में बिग बाजार, सिटी स्क्वायर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में रिंकी ने त्रिपुरा को रीप्रेजेंट करते हुए मिस ब्यूटी विद ए पर्पस का खिताब जीता था।

---विज्ञापन---

इस बीमारी से पीड़ित थीं रिंकी

आपको बता दें कि रिंकी चकमा घातक बीमारी फाइलोड्स ट्यूमर (Malignant Phyllodes Tumour) से पीड़ित थीं। पिछले महीने 27 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि यह एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर होता है। ट्यूमर के इलाज के लिए मॉडल ने सर्जरी भी कराई थी। हालांकि लंबे समय तक बीमारी से लड़ते हुए मॉडल जिंदगी से जंग हार गईं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नेहा धूपिया ने जताया शोक

मॉडल रिंकी चकमा के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने रेड कलर का हार्टब्रेक इमोजी शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं फैंस भी मॉडल के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

 

First published on: Feb 28, 2024 06:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola