Jennifer Winget New Show: जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। एक्ट्रेस ने अब टीवी कर अपने कमबैक की अनाउंसमेंट कर दी है। ये खबर सुनकर इस वक्त एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। ‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे शोज कर उन्होंने एक बड़ा फैन बेस तैयार किया है। एक्ट्रेस की परफॉरमेंस इन शोज में इतनी दमदार थी कि सभी लोग बीते काफी समय से टीवी पर उनकी गैरमौजूदगी से उदास हो गए थे। लेकिन अब लम्बे समय बाद जेनिफर फिर टीवी पर लौटने को तैयार हैं।
3 साल बाद जेनिफर की टीवी पर वापसी
अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर इसका जोरो-शोरो से ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात तो ये है कि इस बार एक्ट्रेस अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। एक बार फिर फैंस को पर्दे पर करण वाही (Karan Wahi) और जेनिफर विंगेट को साथ देखने का मौका मिलेगा। इससे पहले भी इन दोनों ने टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ (Dill Mill Gayye) में साथ काम किया था। वहीं, एक बार फिर इनकी केमिस्ट्री छोटे पर्दे पर अपना जादू चलाएगी।
करण वाही संग करेंगी स्क्रीन शेयर
अब जेनिफर ने अपने शो के डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर और करण वाही के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘चीज़ों के चक्र में वापस और कैसे; वास्तव में एक लंबे अंतराल के बाद!!
राजदेरकर के साथ वापसी और मेरे वाहिंदर के साथ काम करना + उसी दिन 17M में रिंग करना!!
जश्न मनाने का यह कैसा तरीका है!
निश्चित रूप से जश्न मनाने का दिन!
#BabysBackInBusiness’
इंस्टा पर हुए 17 मिलियन फॉलोअर्स
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी लोग एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने पर बधाई दे रहे हैं। बता दें, इस शो में जेनिफर के साथ करण वाही और रीम शेख (Reem Shaikh) दिखाई देंगे। ये शो दो बहनों की लव स्टोरी पर फोकस करेगा। लोगों को लव स्टोरीज अक्सर पसंद आती हैं और जब जेनिफर, करण वाही और रीम शेख जैसी स्टारकास्ट हो तो शो के हिट होने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines