Birthday Special: Ananya से पहले Aditya Roy Kapur का भिड़ा इन हसीनाओं संग टाका, लिस्ट में शामिल Sushant की गर्लफ्रेंड का भी नाम

Aditya Roy Kapur Love Affairs: अनन्या को डेट करने से पहले बर्थडे बॉय आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। कुछ नाम सुन तो आप भी दंग रह जाएंगे।

Aditya Roy Kapur Love Affairs

Image Credit: Instagram

Aditya Roy Kapur Love Affairs: बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये दिन उनके लिए बेहद स्पेशल है। साथ ही एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए भी। दरअसल, काफी समय से इनके लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अनन्या ने करण जौहर के शो में कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि अनन्या और आदित्य डेट कर रहे हैं। वैसे ये आदित्य की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं इससे पहले भी एक्टर बॉलीवुड की कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान की एक्स से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक की गर्लफ्रेंड का नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं आदित्य का टाका किस-किसके साथ भीड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा (Shraddha Kapoor) और आदित्य ने 2 फिल्मों में साथ काम किया है। ‘आशिकी 2’ और ‘ओके जानू’ में इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। इसी दौरान इनके लव अफेयर ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। कहा गया कि आदित्य और श्रद्धा को शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन इनका रिलेशनशिप ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि इनके सीरियस होने के बावजूद श्रद्धा के पेरेंट्स ने आदित्य को एक्सेप्ट नहीं किया और दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आदित्य ने रिया संग भी इश्क लड़ाया है। 2 साल तक ये दोनों रिलेशनशिप में थे। दरअसल, इन दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत वीजे के रूप में की थी। हर प्रोग्राम में ये दोनों साथ दिखाई देते थे। कहा जाता है कि जब इनका ब्रेकअप हुआ तो आदित्य को मूव ऑन करने में काफी वक्त लगा।

विज्ञापन

कैटरिना कैफ

सलमान खान की एक्स और विक्की कौशल की पत्नी कैटरिना (Katrina Kaif) का भी नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। ‘फितूर’ में इनकी केमिस्ट्री के इतने चर्चे नहीं हुए जितने इनकी पर्सनल लाइफ में हुए। हालांकि, इन्होंने कभी इन रूमर्स को क्लियर नहीं किया।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और आदित्य ने जब फिल्म ‘कलंक’ में साथ काम किया तो इनके भी लव अफेयर के चर्चे उड़े। साल 2014 में इनकी डेटिंग रूमर्स काफी तेज थीं।

विज्ञापन

अहाना देओल

सनी और बॉबी देओल की बहन का रिश्ता आदित्य रॉय कपूर के साथ चार साल तक चला। गुजारिश के सेट पर अहाना से आदित्य की पहली मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ लेकिन इनका भी आखिर में ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ