Pawan Singh के Lollypop Lagelu ने यूट्यूब पर तोड़ा रिकॉर्ड, 227 मिलियन व्यूज के साथ रचा इतिहास

Lollypop Lagelu Song Created History On Youtube: भोजपुरी सुपरस्टार का फेमस गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है। गाने को रिलीज हुए 16 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद ये गाना लोगों की जुबान पर रहता है। तभी तो इतने साल बाद इस गाने ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है।

lollypop lagelu

Lollypop Lagelu Song.

Lollypop Lagelu Song Created History On Youtube: कमरिया हिले लपालप… लॉलीपॉप लागेलू… ये गाना किसी भी शादी फंक्शन में बजता सुनाई दे जाता है। बेशक आपने भी इस गाने को सुना होगा? शायद डांस भी किया हो। खैर यह गाना है ही इतना पॉपुलर कि इसके बिना कोई भी फंक्शन अधूरा है। आप सोच रहे होंगे कि हम इस गाने की बात क्यों कर रहे हैं? बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आवाज में कई साल पहले रिलीज हुए ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है। गाने को फैंस ने इतना प्यार दिया है कि इसने यूट्यूब पर 227 मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार में बिजी चल रहे पवन सिंह

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिलहाल लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। एक्टर और सिंगर बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। पहले भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे हटा लिए थे और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है।

विज्ञापन

Lollipop Lagelu singer Pawan Singh makes Hindi music debut – India TV

विज्ञापन

लॉलीपॉप लागेलू ने बनाया रातों-रात सुपरस्टार

जाहिर है कि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में असली पहचान ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से ही मिली थी। इस गाने ने रातों-रात उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ को रिलीज हुए 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर आज भी बोलता है। इसलिए आज 16 साल के बाद भी इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

बता दें कि पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ अप्रैल, 2007 में रिलीज हुआ था। आलम यह है कि गाना जितना पुराना होता जा रहा है, इसका खुमार लोगों के सिर चढ़ता जा रहा है। तभी तो इतने साल बाद भी गाना फैंस का फेवरेट बना हुआ है। गौरतलब है कि पवन सिंह बचपन में स्टेज शो करते थे, लेकिन आज वे सिंगर और एक्टर होने के अलावा फेमस प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के अलावा भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इसके अलावा कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ