Jaya Bachchan Viral Video: मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) के आखिरी दिन जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंचीं, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वो डिया के लोगों से सवाल करती भी नजर आईं। उन्होंने पैपराजी से पूछा कि आप कौन से मीडिया हाउस से हैं?
वीडियो में जया को गुलाबी रंग के सलवार सूट पहने देखा जा सकता है। जब वो नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ चलती हुई नजर आती हैं तभी पैपराज़ी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कीं और उनकी एंट्री रिकॉर्ड करने की कोशिश की। इसी दौरान उन्होंने कैमरे को नोटिस किया और उनपर उंगली उठाती नजर आ रही हैं। जया को कहते हुए सुना जा सकता है, “आप लोग कौन हैं?” उन्होंने आगे कहा, “आप लोग मीडिया से हैं? कौनसी मीडिया से हैं?”
कुछ कैमरामैन ने खुद को विरल भयानी और मानव मंगलानी जैसे पैपराज़ी टीमों का हिस्सा होने की बात कही, ये सुनकर जया भ्रमित दिखाई दीं और उन्होंने कहा “क्या? कौन? कौनसा अखबार है ये?” ये सुनकर जया मुड़ गईं और कार्यक्रम की ओर चल पड़ीं।
अभी पढ़ें – पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन पर सामने आया फिल्म Salaar से उनका पहला लुक
इंटरनेट पर वीडियो के सामने आने के बाद एक फैन ने कमेंट किया, ‘आप लोग उसे कवर ही क्यों करते हैं? वो हमेशा इतनी असभ्य है! बस उसे महत्व मत दो।” “Y उसके पास बहुत अधिक एटिट्यूड है”। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी मासूमियत की तारीफ भी की।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines