अस्पताल में भर्ती हुईं मशहूर एक्ट्रेस की मां, Amitabh Bachchan से भी है खास रिश्ता

Jaya Bachchan Mother: रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी हार्ट संबंधी समस्या की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती है।

indira bhaduri admitted in hospital

indira bhaduri admitted in hospital

विज्ञापन

Jaya Bachchan Mother: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की मां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी हार्ट संबंधी समस्या की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती है।

बता दें कि इंदिरा भादुड़ी 93 साल की है और इन दिनों स्वस्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि इसको लेकर अभी कर जया और बच्चन परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं Jaya Bachchan की मां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जया बच्चन की मां मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती है। हार्ट संबंधी समस्या की वजह से बहुत जल्द उनकी सर्जरी भी होने वाली है। सूत्रों की मानें तो इंदिरा भादुड़ी की पेसमेकर सर्जरी होगी। बता दें कि पेसमेकर सर्जरी उन लोगों की होती है, जो हॉर्ट की परेशानियों से जुझ रहे होते हैं।

Jaya Bachchan Mother

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

कब होती है पेसमेकर सर्जरी?

दरअसल, ये सिचुएशन तब आती है, जब हॉर्ट की गति धीमी हो जाती है या रुक जाती है। हालांकि सूत्र ने बताया है कि फिलहाल इंदिरा भादुड़ी की तबीयत स्थिर है और चिंता वाली कोई बात नहीं हैं। फैंस जया की मां के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन

मां से मिलने अस्पताल पहुंची जया बच्चन

रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में जया बच्चन अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थी। हाालंकि बीती रात बच्चन परिवार को अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर में देखा गया। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आया। इस इवेंट में पूरे परिवार ने जमकर लाइमलाइट लूटी और हर किसी का ध्यान खींचा। वहीं, अगर जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ