Shah Rukh Khan Jawan Song Not Ramaiya Vastavaiya Released: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का नया गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ (Not Ramaiya Vastavaiya) रिलीज हो चुका है। इससे पहले सोमवार 28, अगस्त को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि गाना आज, यानी 29 अगस्त को रिलीज होने वाला है। गाने में शाहरुख के स्टाइल और डांस को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।
वहीं इस गाने के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) हैं, जिन्होंने इस फिल्म के सभी गानों को कंपोजर किया है, जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि, इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘इश्क हो बेहिसाब सा’ और ‘छेलिया’ रिलीज हो चुका है। उन गानों को भी काफी पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Jawan का ट्रेलर रिलीज होने में हुई देर तो ठनक गया फैंस का माथा, सोशल मीडिया पर काटा बवाल; देखें Memes
कुछ ही मिनटों में गाने पर आए लाखों व्यूज
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ को रिलीज हुए कुछ मिरट हो चुके हैं, जिसपर 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल सुनने के बाद आपके भी कदम इस पर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। अच्छे खास व्यूज के साथ-साथ गाने पर काफी संख्या में कमेंट्स भी आ चुके हैं, जिसमें फैंस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस कर रहे Jawan के ट्रेलर का इंतजार
बता दें कि शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan Trailer) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है, जिसको लेकर फैंस काफी निराश हैं। वहीं, शाहरुख अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए दुबई जा रहे हैं, जहां वो अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines