Jawan का ट्रेलर रिलीज होने में हुई देर तो ठनक गया फैंस का माथा, सोशल मीडिया पर काटा बवाल; देखें Memes
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Trailer Delay
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Jawan Trailer Delay
Shah Rukh Khan Jawan Trailer Delay: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी रही ये फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद तीसरा गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ (Not Ramaiya Vastavaiya) आज रिलीज होने वाला है। हालांकि, फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जिसमें हर दिन के साथ देरी होती जा रही है।
ऐसे में फैंस का गुस्सा भी जाहिर है। ‘जवान’ के ट्रेलर (Jawan Trailer Delay) में हो रहे देरी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। फैंस कुछ अलग ही अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ऐसी अटकलें भी सामने आ रही थीं कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 29 अगस्त को रिलीज हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ होने की उम्मीदे कम ही नजर आ रही हैं।
इसके पीछे का कारण है आज 29 अगस्त को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज होगा, जिसके चलते फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर पाना नामुमकिन है। वहीं, कई दिनों से फैंस भी उम्मीद लगाए बैठे थे कि ट्रेलर किसी भी दिन या किसी भी वक्त रिलीज हो सकता है। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं।
SRKians Situation Right Now 😂😂#JawanTrailer #SRK #Jawan pic.twitter.com/hEBEnfZVky
— Sahir (@_Sahir_555) August 28, 2023
https://twitter.com/MahaanSRK/status/1696085912222921178
#NotRamaiyaVastavaiya #JawanTrailer #ShahRukhKhan #Atlee #Nayanthara #JasonSanjay #ThalapathyVijay #NaaReady
.Here #Jawan 3rd Song Releasing Tomorrow 🔥💃🕺
.Most Expected #JawanTrailer Ready 🔥🔥
.It will Releasing Soon🔥🧱🔥 pic.twitter.com/XiMNG76uVX— TamilaMemesCreator (@TamilaMemeOffc) August 28, 2023
SRK fans and insiders right now #JawanTrailer pic.twitter.com/GbSsGAM9Tt
— Syed Irfan Ahmad (@Iam_SyedIrfan) August 28, 2023
SRK Fans who were waiting for the Jawan Trailer since last night 😭 #JawanTrailer pic.twitter.com/EefI9g4cor
— Syed Irfan Ahmad (@Iam_SyedIrfan) August 28, 2023
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ के प्रमोशन को लेकर मेकर्स और ‘जवान’ की टीम काफी धीमी चाल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि ‘जवान’ की टीम साउथ इंडस्ट्री को फॉलो कर रहे हैं, जहां फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही ट्रेलर और गानों को रिलीज किया जाता है, लेकिन फैंस को ये बात कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
शाहरुख खान (SRK) ने भी अपने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने का अनुरोध किया है। बीच में खबरें आ रही हैं कि करण जौहर (Karan Johar), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji ) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जैसे कुछ सेलेब्स ने फिल्म का ट्रेलर देखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: