Jawan या Salaar ओवरसीज एडवांस बुकिंग कलेक्शन कौन निकला आगे? जानें कौन पड़ा किस पर भारी?
Edited By Ishika Jain

Image Credit : Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit : Google
Jawan And Salaar Overseas Advance Booking Collection: बॉलीवुड लवर्स को इस वक्त 2 बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने का इंतजार है। पहली तो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ जिसका ट्रेलर आज यानी 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। वहीं, दूसरी फिल्म है ‘सलार’ जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। फैंस के बीच प्रभास की इस फिल्म का काफी क्रेज बना हुआ है। दोनों ही एक्टर्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ी फैन फोल्लोविंग रखते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसे में देश के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्किट में भी इन दोनों फिल्मों को लेकर बज्ज बना हुआ है।
‘सलार’ और ‘जवान’ के ओवरसीज एडवांस बुकिंग कलेक्शन ने भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल कायम कर ली है। ये दोनों की फिल्में प्री-सेल में काफी आगे निकल आई हैं। ग्लोबली ये दोनों फिल्मों काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की ‘सलार’ ने रिलीज से पहले ही विदेशों में एडवांस बुकिंग कलेक्शन में करीब $400,000 का आंकड़ा पार कर दिया है। प्रभास की इस तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म में एक अंडरवर्ल्ड माफिया नेता की स्टोरी देखने को मिलेगी।

Image Credit : Google
बता दें, ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। करीब 337 लोकेशंस पर 1012 शो की बुकिंग खोली गई थी। इस दौरान 28 अगस्त तक लगभग 14619 टिकट बिक गए। जिसका मतलब है अब तक अमेरिका में ‘सालार’ की करीब 3.19 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Image Credit : Google
बात अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की करें तो विदेश में एडवांस बुकिंग के बाद 200,000 डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन हो गया है। इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा लवर्स कि इस फिल्म में गहरी दिलचस्पी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अगस्त तक फिल्म 450 लोकेशंस पर बुकिंग के साथ 210,339 डॉलर यानी 1.74 करोड़ रुपये कमाने कम कामयाब रही। ट्रेलर रिलीज से पहले ही, जवान ने US बॉक्स ऑफिस पर 1.74 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: