बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की जबरदस्त टक्कर, वीकेंड पर Jawan के रहते किसकी खुलेगी किस्मत?
Edited By Nancy Tomar

Box Office Collection May Earn
Edited By Nancy Tomar

Box Office Collection May Earn
Jawan Day 24, Fukrey 3, Chandramukhi 2 and The Vaccine War Day 3 Box Office Collection (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों का कब्जा है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए जहां 24 दिन बीत गए है।
वहीं, फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर को रिलीज हुए महज तीन ही दिन हुए है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि किंग खान की ‘जवान’ अपनी रिलीज के 24वें और ये तीनों फिल्मों अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- हार्मोनल इंजेक्शन लेने की अफवाहों पर छलका Hansika Motwani का दर्द, बोलीं- इन सभी बातों ने…
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक (शुरुआती अनुमान), शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के 24वें दिन सभी भाषाओं में 9.25 करोड़ की कमाई कर सकती हैं। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ किंग खान की फिल्म का कलेक्शन 596.20 करोड़ हो जाएगा। हालांकि वीकेंड की वजह से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में उछाल आ सकता है।
वहीं, अगर फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक (शुरुआती अनुमान), फुकरे 3 अपनी रिलीज के तीसरे दिन भारत में 11.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं, कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ अपनी रिलीज के तीसरे दिन सभी भाषाओं में भारत में 6.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।
इसके साथ ही ‘द वैक्सीन वॉर’ अपनी रिलीज के तीसरे दिन भारत में 1.05 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इन फिल्मों के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।
तीनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए हाथ-पैर मारती नजर आएंगी। हालांकि वीकेंड पर कौन-सी फिल्म की किस्मत खुलेगी ये तो वक्त ही बताएगा। टिकट खिड़की पर तीनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि कौन-सी फिल्म क्या कमाल करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: