Jawan Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी SRK की फिल्म ‘जवान’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ-साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। ‘जवान’ अब तक कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। हालांकि, बीच में फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल थी, जो 10वें दिन पूरी हो गई।
दो दिनों से फिल्म की कमाई में आई गिरावट के बाद वीकेंड का पहला दिन यानी शनिवार ‘जवान’ के लिए काफी शानदार रहा। SRK की फिल्म ‘जवान’ ने 10वें दिन अच्छी कमाई करते हुए टोटल 440.48 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म आज कल में इस आंकड़े में और अच्छे अंक जोड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: फैंसी जूते छोड़ चप्पल में दिखे Vijay Sethupathi, Jawan की सक्सेस पार्टी में फैंस का दिल छू गई साउथ स्टार की सादगी
10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर छाया Jawan
वीकेंड के पहले शनिवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 10) की फिल्म ‘जवान’ में अच्छा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 10वें दिन 31.50 करोड़ की शानदार कमाई की। इससे पहले 19वें दिन फिल्म ने महज 19 करोड़ की और 8वें दिन महज 21 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वीकेंड पर एक बार फिर ‘जवान’ का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं आने वाले दिनों में इस आंकड़े में और भी अच्छा होने की उम्मीद लगाई जा रही है
वर्ल्डवाइड भी कमाल दिखा रही है SRK की Jawan
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर SRK की फिल्म ‘जवान’ का जलवा देखने को मिल रहा है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी फिल्म कमाल दिखा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 696.5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है, जिसके बाद वीकेंड में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पा कर सकती है।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
48 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines